एक्सप्लोरर

Nawada News: दशमी पर महिलाओं ने किया सिंदूर खेला, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Sindoor Khela: शहर में केवल रेलवे कॉलोनी में ही बंगाली रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना की जाती है. दूर-दूर से लोग बंगाली रीति रिवाज की पूजा देखने यहां पहुंचते हैं.

नवादा: शहर के एकमात्र रेलवे कॉलोनी में बंगाली रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. बुधवार को दशमी (Vijyadashami 2022) के दिन ही मां की विदाई के समय महिलाओं के द्वारा सिंदूर होली (Sindoor Khela) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आरती के बाद महिलाओं ने सिंदूर होली खेली और इस 72 साल पुरानी परंपरा का बंगाली समाज (Bengali Community) ने निर्वहन किया. बंगाली समाज की महिलाओं ने मां को समर्पित होने वाले सिंदूर को अपनी मांग में भरा और एक दूसरे के गालों में लगाया. विसर्जन से पहले पंडालों में सिंदूर खेला के दौरान पूरा माहौल सिंदूरमयी हो गया.

दशमी पर होता सिंदूर खेला

मान्यता है कि ऐसा करने से पति की उम्र लंबी होती है. वहीं माता को मिठाई खिलाने के बाद नम आंखों से उनको विदाई दी गई. समाज की अध्यक्ष चंद्रिका यादव के अनुसार मान्यता है कि मां दुर्गा की मांग भर कर उन्हें मायका से ससुराल विदा किया जाता है. उन्होंने कहा कि शहर में केवल रेलवे कॉलोनी में ही बंगाली रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना की जाती है. दूर-दूर से लोग बंगाली रीति रिवाज की पूजा देखने पहुंचते हैं. पूरे विधि विधान के साथ बंगाली ब्राह्मण के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है. इस दौरान रेलवे कॉलोनी में जितनी भी महिलाएं रहती हैं. सभी यहां पहुंचती हैं और मां का आशीर्वाद लेती हैं. आज के दिन को काफी खास माना जाता है इसलिए नवादा में एकमात्र रेलवे कॉलोनी में सिंदूर की होली खेली जाती है. 

यह भी पढ़ें- Maha Navami 2022: पटना के शीतला मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, फुहारों के बीच भी मां की झलक पाने के लिए बेताब लोग

सुहागिन महिलाएं आपस में देती सौभाग्यवती होने की शुभकामनाएं

सुहागिन महिलाएं इस दिन पान के पत्ते से मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं. इसके बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और एक-दूसरे को सौभाग्‍यवती होने की शुभकामनाएं देती हैं. कहा जाता है कि मां दुर्गा मायके से विदा होकर जब ससुराल जाती हैं तो सिंदूर से उनकी मांग भरी जाती है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं इसलिए जगह-जगह उनके पंडाल सजते हैं. इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा और आराधना की जाती है और दशमी पर सिंदूर की होली खेलकर मां दुर्गा को विदा कर दिया जाता है. विदाई के वक्त महिलाएं काफी भावुक हो गईं. नम आंखों से सभी ने मां को विदाई दी.

यह भी पढ़ें- Nagar Nikay Chunav: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भिड़ीं पार्टियां, BJP ने नीतीश पर फोड़ा ठीकरा, JDU ने कहा- साजिश है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget