एक्सप्लोरर

Maha Navami 2022: पटना के शीतला मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, फुहारों के बीच भी मां की झलक पाने के लिए बेताब लोग

Sheetla Mata Mandir: मंदिर परिसर में माता शीतला की प्रतिमा एवं नवदुर्गा का पिंड स्थापित है. शीतला माता मंदिर में भक्तों की देर रात से ही तीन किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है.

पटना: राजधानी में आज महानवमी (Maha Navami 2022) को लेकर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही. नवरात्र(Navratri 2022) के नवमी पर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा की जाती है. उन्हें प्रसन्न करने से घर में खुशहाली, जीवन में सुख, समृद्धि की प्राप्ती होती है. सुबह से ही हल्की बारिश के बीच भी माता की पूजा-अर्चना के लिए भक्त जनों की भीड़ लगी है. सभी पूजा पंडालों और मंदिरों में भक्त मां के दर्शन के लिए उमड़ रहे. महानवमी के पावन अवसर पर अगम कुआं स्थित माता शीतला मंदिर(Sheetala Mata Temple) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. तीन किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है. देवी के दर्शन के लिए रात दो बजे से श्रद्धालु लाइन में लगे हैं. भक्तों में नवमी को लेकर काफी उत्साह है.

महानवमी पर शीतला माता मंदिर में ऐसे होती पूजा

बता दें कि मंदिर परिसर में माता शीतला की प्रतिमा एवं नवदुर्गा का पिंड स्थापित है. नवरात्र के दौरान प्राकृतक फूलों से माता का शृंगार किया जाता है. नवमी को मां का स्नान, शृंगार व महाभोग के बाद विशेष आरती होती है. आज महानवमी के दिन श्रद्धालु पशु की बलि भी देते हैं. आज महिला पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा हुआ है. श्रद्धालु माता को चुनरी सिंदूर नारियल फल चढ़ा रहे हैं. दूर दराज से लोग इस मंदिर में महानवमी के दिन आते हैं. यहां मनोकामना पूरी होती है. पिछले दो साल से कोरोना काल के कारण प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था. सीमित संख्या में ही लोग अंदर जा रहे थे, लेकिन इस बार सभी को दर्शन का मौका मिल रहा है. भक्तों की तादाद काफी है. 

यह भी पढें- Navratri 2022: शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे तेजस्वी यादव, अष्टमी पर की मां की पूजा-अर्चना, कहा- मंदिर से है पुराना रिश्ता

वहीं माता के दर्शन करने आए भक्तों ने कहा कि हमलोग आज बहुत उत्साहित हैं. यहां सभी मनोकामना पूरी होती है. माता के दर्शन करने से हमें काफी खुशी होती है. घंटों से हम लोग मां की एक झलक पाने के लिए लाइन में लगे हैं. कई वर्षों से हम लोग यहां आ रहे. बता दें कि मुख्य द्वार का पूरब ही शीतला माता का मंदिर है. मंदिर के दरवाजे के पूरब एवं दक्षिण कोने पर शीतला माता की खड़ी मूर्ति है. शीतला माता के मूर्ति के दाहिने में त्रिशूल तथा उसके दाहिने में चंडी रूप में योगिनी विराजमान हैं. शीतला माता की मूर्ति के बांये में अंगार माता की छोटी मूर्ति है.

फुहारों के बीच लोग लगा रहे आस्था की डुबकी

हल्की बारिश के  बीच भी राजधानी में दुर्गा पूजा की उमंग अपने शीर्ष पर है। महानवमी पर भक्तों की पूजा पंडाल और मंदिरों में भारी भीड़ लगी है. वहीं महानवमी के दिन कन्या पूजन की जाती है. इस दिन नौ कन्याओं को विधि-विधान पूर्वक भोजन करना चाहिए. सभी प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने से पहले कन्याओं की आरती और पैर धोने चाहिए. नवमी के दिन नवग्रह लकड़ियों के साथ सभी देवी के मंत्रों का जप करके हवन किया जाना चाहिए. इससे काफी पुण्य की प्राप्ती होती है. 

यह भी पढ़ें-Durga Puja 2022: अष्टमी पर CM नीतीश ने ठाकुरबाड़ी में की संध्या आरती, रविशंकर प्रसाद से हुई मुलाकात, जमकर लगे ठहाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget