एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नवादा में गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत, पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे

Nawada News: मामला नेमदारगंज थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान नवीन राजश्री गैस ग्रामीण एजेंसी के 40 वर्षीय मालिक नंदलाल प्रसाद के रूप में हुई है. वहीं, जांच के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ता मंगाया है.

नवादा: जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या (Nawada News) कर दी. इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. हत्या की घटना जानकारी मिलते ही रजौली के डीएसपी पंकज कुमार, सहित कई थानों की पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए. पुलिस के द्वारा गैस गोदाम में सभी लोगों की एंट्री बंद कर दिया गया है. मृतक की पहचान नवीन राजश्री गैस ग्रामीण एजेंसी के 40 वर्षीय मालिक नंदलाल प्रसाद के रूप में हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी पंकज कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी.

इस पूरी घटना की जांच की जा रही है- डीएसपी  

डीएसपी पंकज कुमार ने बताया है कि मृतक के शव के पास किसी भी व्यक्ति को अभी जाने की एंट्री नहीं है. खोजी कुत्ता मंगाया जा रहा है. मृतक के शव को अभी नहीं उठाया जाएगा. गैस एजेंसी के अंदर ही गैस एजेंसी के मालिक की किसी ने हत्या की है. इस पूरी घटना की जांच की जा रही है. गैस एजेंसी के मालिक के पुत्र बुधवार को अपने पिता से फोन पर बात की तो पिता के द्वारा बताया गया कि आज वह घर नहीं लौटेंगे. मृतक के पुत्र प्रेम कुमार गुरुवार को अपने पिता की गोदाम पहुंचा तो देखा कि पिता जमीन पर गिरे हैं. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है.

'किसी भारी सामान से शरीर पर वार किया गया है'

डीएसपी ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीक होता है कि किसी भारी सामान से शरीर पर वार किया गया है. घटनास्थल पर ही गैस गोदाम के मालिक की मौत हो गई. खोजी कुत्ता आने के बाद इस मामला का खुलासा भी किया जाएगा. मृतक के बेटा प्रेम कुमार से विशेष जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है. 24 घंटा के अंदर गोदाम में कितने लोग आए हैं और कितने लोग इस गोदाम के गए हैं. उनकी भी कुंडली खंगाली जा रही है. मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष है. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के रहने वाले हैं.  प्रतिदिन वह अपने घर 9:00 बजे से 10:00 बजे रात तक घर में एंट्री कर लेते थे, लेकिन बुधवार को घर नहीं गए. इस पर भी पुलिस विशेष जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: तेजस्वी से मिलने RJD कार्यालय पहुंची थीं आंगनबाड़ी सेविका, पुलिस ने की लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget