एक्सप्लोरर

Nawada News: पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी रचाने के आरोप में CISF जवान गिरफ्तार, कोर्ट जाने के क्रम में पुलिस ने पकड़ा

रामचंद्र कुमार की पहली पत्नी ममता कुमारी ने गत वर्ष 6 सितंबर को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जवान को गिरफ्तार किया है.

नवादा: पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल देने और दूसरी शादी रचाने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने सीआईएसएफ जवान रामचंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. कोर्ट जाने के क्रम में रास्ते से पुलिस ने जवान को गिरफ्तार किया. आरोपी जवान सिरदला थाना क्षेत्र के बैरियाटांड़ गांव बालचंद्र प्रसाद के पुत्र हैं. उसकी पहली पत्नी ममता कुमारी ने गत वर्ष 6 सितंबर को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें जवान समेत परिवार के अन्य सदस्य, दूसरी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ममता और रामचंद्र की शादी वर्ष 2007 में हुई थी. पत्नी ममता शादी के एक माह तक ससुराल में रही. फिर अपने मायके धनियावां गांव चली आई. इस दौरान पति भी आते-जाते रहे. वर्ष 2017 में उन्हें सीआईएसएफ में नौकरी लग गई, जिसके बाद उनका स्वभाव बदल गया और पत्नी को विदा कराने नहीं आए. वर्ष 2020 में पिता ने ममता को ससुराल पहुंचाया तो पति कभी साथ नहीं रहे. नौकरी से जब भी घर पर लौटे तो पत्नी के साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2022: JDU में राज्‍यसभा उम्मीदवार को लेकर अब भी सस्‍पेंश, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कौन लेगा फैसला

रंगभेद बताकर करता था मारपीट

इस दौरान पति रंगभेद बताते हुए दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था. इसके बाद घर से मारपीट कर निकाल दिया. इसे लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई, जिसके बाद रामचंद्र साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही रामचंद्र ने दूसरी शादी रचा ली और दूसरी पत्नी को घर लेते आए. इसके बाद उन लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया.

आरोपित जवान ने आरोप को बताया बेबुनियाद

मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपित जवान की तलाश में थी. बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवान कोर्ट जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर जवान को रास्ते ही गिरफ्तार कर लिया. इधर, आरोपित पति ने बताया कि आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. मुझे फंसाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Crime News: अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, दो बाइक, 61 पुड़िया स्मैक सहित कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget