एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से चार लोगों की हुई मौत, घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

Nawada News: नवादा के हिसुआ, वारिसलीगंज और गोविंदपुर में बड़ा हादसा हुआ है. घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. परिजनों में परिजन शोक में हैं.

नवादा: बिहार के नवादा में अलग-अलग घटनाओं में पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. हिसुआ में सोमवार (02 अक्टूबर) को दो चचेरे भाई नदी में डूब गए थे. उनका शव मंगलवार (03 अक्टूबर) को मिला. वहीं वारिसलीगंज और गोविंदपुर में मंगलवार को एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है. घटना के बाद सबके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

पहली घटना हिसुआ की है जहां उफनती ढाढर नदी में दो युवक डूब गए. दोनों आपस में चचेरे भाई लगते थे. हिसुआ के गोंदर बीघा गांव के रहने वाले थे. मृतकों में एक शंकर कुमार का शव मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने ही ढूंढ निकाला. जिस स्थान पर उसके डूबने की तस्वीर और वीडियो सामने आई थी उससे 500 मीटर दूर नदी से शव को बरामद किया गया है. वहीं दूसरे डूबे युवक बमबम कुमार का शव एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद खोजा. 

गोविंदपुर के शिखरपुर गांव में हुई दूसरी घटना

बताया जाता है कि गोविंदपुर के शिखरपुर गांव में भी मंगलवार को आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान शिखरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि कौशल कुमार पशु चराने खेत की ओर गया था. उसी दौरान आहर में अचानक पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हो गई. थोड़ी देर बाद ग्रामीण शव को आहर में उपलाते देखे तो परिवार को सूचना दी. इसके बाद कौशल के शव को आहर से बाहर निकाला गया.

शौच करने गया था, पोखर में डूबने से हुई मौत

तीसरी घटना वारिसलीगंज से सामने आई है. मंगलवार को कोच गांव में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोचगांव निवासी राजनीति सिंह के 38 वर्षीय पुत्र रामजतन सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि गांव स्थित बधार में शौच क्रिया के बाद पोखर में हाथ पैर धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. नवादा की पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

हिसुआ थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि 24 घंटे पहले नदी पार करने के दौरान दो लोग डूब गए थे. एसडीआरएफ की टीम को कामयाबी मिली है. दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है. दोनों किसान थे.

ये भी पढ़ें: Stet 2023 Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया एसटीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानिए पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget