एक्सप्लोरर

Bihar News: मैकेनिकल इंजीनियर ने पिता से पैसों के लिए रची खुद के अपहरण की साजिश, जानें पूरा मामला

Nawada: नवादा पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और उपलब्ध सबूतों के आधार पर फिरौती के लिए मैकेनिकल इंजीनियर के अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.

Nawada Crime News: बिहार (Bihar) के नवादा (Nawada) नगर थाने की पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फिरौती के लिए मैकेनिकल इंजीनियर के अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर ने ही दोस्तों के साथ मिलकर खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी. पुलिस ने खुलासे के बाद अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में इंजीनियर समेत चार लोगों को गुरुवार की देर शाम नवादा शहर से गिरफ्तार कर लिया. 

गिरफ्तार आरोपियों में मैकेनिकल इंजीनियर मो. अराफात आलम, उर्फ सोनू, बिपिन कुमार, विजय कुमार और मणिकांत शामिल हैं. एसपी अम्बरीष राहुल द्वारा गठित विशेष टीम ने नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में इस मामले की जांच करने वाले एसआई अबु जर हुसैन ने अन्य तकनीकी मदद से मामले का पर्दाफाश कर चारों को गिरफ्तार कर लिया. इंजीनियर अराफात समेत सभी आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार लिया. इंजीनियर के मुताबिक उसने 2022 में कोलकाता से मैकेनिकल में बीटेक किया था.

ड्रीम इलेवन में हार गया था ढाई लाख
इंजीनियर के  अनुसार, उसने कुछ दिनों तक बिरला ग्रुप में काम किया, लेकिन कुछ दिनों से उसने काम छोड़ दिया था और अच्छी नौकरी की तलाश में था. इस दौरान उसे ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने (एक प्रकार का ऑनलाइन जुए) की लत लग गई. फिर वह उसमें करीब ढाई लाख रुपये हार गया. ये रुपये उसने गांव में ही कुछ लोगों से उधार ले रखे थे. गांव वाले लगातार कुछ दिनों से रुपया वापस करने का दबाव बना रहे थे. इसके लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता से पांच लाख रुपये लेने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची.

बाइक से दोस्तों संग चला गया तपोवन  
पूर्व नियोजित साजिश के तहत अराफात ने इंटरव्यू देने के नाम पर अपने एक दोस्त के साथ कोलकाता जाने के लिए भलुआही बाजार से दो नवंबर को मीनाश्री नामक बस पकड़ी. इसके बाद दोनों दोस्त नवादा में बस से उतर गए और एक अपाचे बाइक से बिपिन, विजय के साथ तपोवन चले गए. वहीं से अपने मोबाइल से अराफात ने पिता को फोन किया और कहा कि कुछ लोगों ने उसका सद्भावना चौक से एक स्कॉर्पियो से अपहरण कर लिया है और वो उसकी रिहाई के लिए पांच लाख मांग रहे हैं. रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या की धमकी दी जा रही है. 

पुलिस में मामला जाने से डर गए
इस बात से घबराए उसके पिता ने तत्काल नगर थाने की पुलिस का सहारा लिया. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. इस बीच रात में अराफात समेत तीनों दोस्त तपोवन कुंड पर रहे. पुलिस में मामला जाने की सूचना मिलने पर अराफात और उसके दोस्त डर गए. अराफात के मुताबिक, उसे अपनी गलती का अहसास हो गया. इसके बाद दोनों दोस्त तीन नवंबर की सुबह बाइक से अपने घर वापस लौट गए.

अराफात बस से वजीरगंज बाईपास में उतर गया और पिता को फोन कर घटना की जानकारी दे दी. इसके बाद पुलिस ने उसे बाईपास से बरामद कर लिया. इस मामले में अराफात के पिता के बयान पर दो नवंबर को नगर थाना में केस दर्ज है.

RJD Reaction: 'कहां-कहां से मिली है?', मदरसा वाले गिरिराज सिंह के बयान पर मंत्री चंद्रशेखर ने उनकी डिग्री पर उठाया सवाल

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget