एक्सप्लोरर

Nawada Firing: नवादा में फायरिंग से सनसनी, घर में घुसकर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

Nawada News: घायल युवक भगवानपुर गांव के रहने वाले मनोज कुमार का 26 वर्षीय पुत्र नीतीश है. गोली चलने से परिवार दहशत में है. गोली उसके सीने में जाकर फंसी है.

नवादा: पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार (26 नवंबर) की रात घर में घुसकर एक बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी. युवक को इलाज के लिए पकरीबरावां के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी मनोज कुमार के 26 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है. देर रात गोली चलने से सनसनी इलाके में फैल गई.

गोली चलने से दहशत में है पूरा परिवार

बताया जाता है कि घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर में थे. गोली की आवाज सुनकर वे लोग दौड़े. गोली लगने से घायल हुए युवक को लेकर वे लोग अस्पताल पहुंचे. गोली चलने से परिवार दहशत में है. नवादा में डॉक्टर विक्रम कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.

युवक के सीने में जाकर फंस गई गोली

घायल युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि गोली उसके सीने में जाकर फंस गई है. बाएं साइड के कंधे के नीचे गोली लगी है. उसकी हालत को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर किया गया है.

घायल युवक ने कहा- किसी से दुश्मनी नहीं

घायल युवक नीतीश ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. सोए अवस्था में मनीष नाम का एक युवक आया और सीधा गोली मारकर फरार हो गया. गोली लगने के बाद हम मौके पर गिर गए. परिवार के लोगों ने फिर अस्पताल में भर्ती कराया है. हमें गोली क्यों मारी गई है इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है. इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी रवि भूषण ने बताया कि युवक को गोली लगी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Patna Traffic Advisory: कार्तिक पूर्णिमा पर आज पटना में संभलकर निकलें, गाड़ी से जा रहे हैं बाहर तो देख लें रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget