एक्सप्लोरर

कैबिनेट विस्तार में एक मंत्री पद के लिए तैयार नहीं है जेडीयू, पार्टी को तीन पद मिलने की उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक़ जेडीयू चाहती है कि उसे कैबिनेट विस्तार में एक कैबिनेट और 2 राज्यमंत्रियों का पद मिले. फिलहाल जेडीयू के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.

पटना: नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की खबर के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है. बीजेपी के सहयोगी दल भी कैबिनेट में जगह पाने के लिए अब कोशिशों में जुट गए हैं. बिहार में एनडीए में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलने वाली. लेकिन सूत्रों के मुताबिक जेडीयू कैबिनेट विस्तार में एक मंत्री पद के लिए तैयार नहीं है. जेडीयू को कैबिनेट विस्तार में तीन मंत्री पद मिलने की उम्मीद है.

बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली में वो बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान वो अपनी पार्टी की मांगों को बीजेपी नेताओं के समक्ष रख सकते हैं.

जेडीयू की बड़ी उम्मीदें, विस्तार में एक सीट मंज़ूर नहीं

सूत्रों के मुताबिक़ जेडीयू चाहती है कि उसे कैबिनेट विस्तार में एक कैबिनेट और 2 राज्यमंत्रियों का पद मिलेगा. अभी तक की ख़बर के मुताबिक़ जेडीयू से पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है.

मंत्रिमंडल में बिहार के तीन नेताओं को जगह मिल सकती है

खबरों के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के तीन नेताओं को जगह मिल सकती है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, एलजेपी के सांसद पशुपति कुमार पारस और जेडीयू के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.

परसों सुबह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार को एक दिन के लिए टाला जा सकता है. दरअसल गठबंधन दलों से कैबिनेट विस्तार पर बातचीत जारी रहने के चलते यह फैसला किया गया है. इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली लौटने का भी इंतजार किया जा रहा है. जेपी नड्डा आज देर शाम हिमाचल प्रदेश के दौरे से दिल्ली लौटेंगे. उनके वापस लौटने के बाद जेपी नड्डा के दफ्तर से ही उन तमाम नेताओं को फोन किया जाएगा, जिन्हें मंत्री बनना है. इन नेताओं से जेपी नड्डा कल सुबह या दोपहर को मुलाकात भी कर सकते हैं. इसके बाद परसों सुबह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

सहरसाः सात अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा, दो कार और कई मोबाइल फोन जब्त

पूर्णिया में वन कर्मी की गोली मारकर हत्या, कुछ दिनों पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget