एक्सप्लोरर

बिहारशरीफ में बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, बंद दुकान में लूटपाट कर गणेश प्रतिमा बैठाने का आरोप

Nalanda News: पुलिस टीम बिहारशरीफ के बनौलिया मोहल्ले में उस शिकायत की जांच करने पहुंची थी, जिसमें स्थानीय महिला उर्मिला देवी ने आरोप लगाया था कि उनकी निजी दुकान का ताला तोड़कर वहां से सामान लूटा गया.

नालंदा जिले में बिहारशरीफ के बनौलिया मोहल्ले में गुरुवार (28 अगस्त) को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस टीम पर अचानक उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी थी. घटना में पुलिस बल के जमादार पप्पू कुमार घायल हो गए जबकि कई जवानों को हल्की चोटें आईं. हालात बिगड़ते देख अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके से इधर-उधर भागने लगे.

पुलिस टीम यहां उस शिकायत की जांच करने पहुंची थी, जिसमें स्थानीय महिला उर्मिला देवी ने आरोप लगाया था कि उनकी निजी दुकान का ताला तोड़कर वहां से सामान लूट लिया गया और फिर जबरन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी गई. 

दुकान का शटर तोड़कर जबरदस्ती मूर्ति बैठाने का आरोप

उर्मिला देवी ने आवेदन देकर कहा था कि बनौलिया निवासी नीरज चौरसिया और उमेश गोप समेत कुछ लोगों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ा और सामान बाहर निकाल लिया. इसके बाद वहां धार्मिक मूर्ति रखकर कब्जे का प्रयास किया गया. 
महिला का कहना है कि वह दुकान उनकी निजी संपत्ति है और लंबे समय से उनके परिवार के उपयोग में रही है.

बिहारशरीफ के बनौलिया इलाके में तनाव का माहौल

बताया जाता है कि यह विवाद नया नहीं है, एक सप्ताह पूर्व भी इसी दुकान को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह करा दी थी लेकिन गुरुवार को फिर से इसी को लेकर बढ़ गया था, घटना के बाद बनौलिया इलाके में तनाव का माहौल है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी ताकि विवाद नहीं बढ़ता.

डीएसपी नूरुल हक ने क्या कहा?

डीएसपी नूरुल हक ने बताया, ''पुलिस की टीम दोनों पक्षों को समझाने और मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची थी, इसी दौरान एक पक्ष के लोग उग्र हो गए और अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक उपद्रव सुनियोजित तरीके से किया गया था, हालांकि जवानों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच की जा रही है.''

पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. एसडीओ के आदेश पर बिहारशरीफ सीओ को जांच का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ नामजद और अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. डीएसपी नूरुल हक ने स्पष्ट कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget