एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: झाड़फूंक का झांसा देकर युवक को घर बुलाया, फिर जादू-टोना के शक में कर दी गला रेतकर हत्या

Nalanda Murder Case Revealed: सोमवार को पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है. हिलसा थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा खंधा का मामला है. दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया गया है.

नालंदा. हिलसा थाना इलाके के बढ़नपुरा खंधा (Badhanpura Khandha) से 24 मार्च को मिली सिर कटी लाश की गुत्थी को पुलिस (Nalanda Police) ने सुलझा लिया है. डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने सोमवार (27 मार्च) को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि जादू-टोना से पुत्र की जान लेने के आरोप में दंपती ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की थी. इसके बाद आरोपियों ने मृतक युवक के धड़ को जमीन के अंदर दफन कर दिया था.

डीएसपी ने बताया कि तकनीकी सबूत के आधार पर घटना में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में मामले का खुलासा कर दिया. इनकी निशानदेही के आधार पर शव बरामद होने के बाद घटना की आगे की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एसआईटी का गठन किया था. इसके बाद पुलिस ने तकनीक की मदद से शव की पहचान की थी. मृतक की पहचान पटना जिले के गौरीचक थाना इलाके के हुंडेल गांव निवासी 25 वर्षीय तपेश्वर मांझी के रूप में हुई है. 

जादू-टोना से बेटे को मारने का लगाया था आरोप

इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला मोहद्दीपुर निवासी तेतर मांझी की पत्नी सोना देवी और इसकी बहन पिंकी देवी है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया है कि मृतक तपेश्वर मांझी झाड़-फूंक का काम करता था. तेतर मांझी ने अपने बीमार पुत्र मनीष की झाड़-फूंक कराई थी, लेकिन इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई थी. इसके बाद परिजन चंदन पर जादू-टोना कर जान से मारने का आरोप लगा रहे थे. 

ऐसे बनाई हत्या की योजना

इसका बदला लेने के लिए चंदन को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इसी शक में दंपती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची. इसके बाद एक दिन युवक को झाड़-फूंक करने का झांसा देकर आसाढ़ी गांव बुलाया. फिर बदमाशों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर सिर काट कर युवक की हत्या कर दी. आरोपियों ने सिर को कहीं और छिपा दिया है जो अब भी बरामद नहीं हो सका है. वहीं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और कुदाल बरामद कर लिया है. 

ये भी पढ़ेंः Patna College Fire: पटना कॉलेज में लगी भीषण आग, लाइब्रेरी की किताबें जलीं, मौके पर पहुंचीं दमकल की 4 गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget