एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में स्कूल के लिए निकलीं 4 किशोरियां, नहीं लौटीं घर, एक ही गांव की रहने वाली हैं सभी, मामला दर्ज

Bihar Crime News: चारों लापता छात्राओं में दो सगी बहनें हैं. प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच हो रही है. पावापुरी ओपी थाना इलाके के एक गांव की घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नालंदा: पावापुरी ओपी थाना इलाके के एक गांव से चार किशोरियों के लापता होने की खबर सामने आई है. बीते मंगलवार (10 अक्टूबर) को सभी किशोरियां पढ़ने के लिए स्कूल निकली थीं. अचानक ये सभी गायब हो गईं. गायब हुई छात्राओं के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला. एक किशोरी के पिता ने पावापुरी ओपी थाना में बुधवार की रात आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. गायब हुई छात्राओं को बरामद करने की गुहार लगाई है.

बताया गया कि लापता सभी छात्राएं एक ही गांव की रहने वाली हैं. थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार चारों छात्राएं मंगलवार की सुबह आठ बजे पढ़ने के लिए स्कूल निकली थीं. स्कूल की छुट्टी तो हो गई लेकिन कोई घर नहीं पहुंचा. हर दिन एक साथ चारों छात्राएं स्कूल जाती थीं. स्कूल से जब नहीं लौटीं तो परिजन खोजबीन करने लगे. कहीं पता नहीं चला तो लापता की जानकारी थाने को दी गई.

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

इस घटना को लेकर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. चारों लापता छात्राओं में दो सगी बहनें हैं. वहीं दो सहेलियां हैं. घटना के बाद लापता छात्राओं के घर के लोग शोक में हैं. सकुशल बरामदगी को लेकर आस लगाए बैठे हैं. इस मामले में पावापुरी ओपी थाना प्रभारी अनीता देवी ने बताया कि चारों छात्राओं के गायब होने की सूचना मिली थी. रात में थाने में आवेदन दिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस जांच में जुट गई है. प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. टेक्निकल स्तर से भी जांच की जा रही है. जल्द बरामद कर लिया जाएगा.

15 से 16 साल के आसपास है छात्राओं की उम्र

इधर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को छात्राएं पढ़ने के लिए स्कूल निकलीं लेकिन घर नहीं लौटीं. परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला. थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. गायब हुई चारों छात्राओं की उम्र 15 से 16 साल के बीच है. एक साथ चार छात्राओं के गायब होने से लोग हैरान हैं. पुलिस जल्द छात्राओं को बरामद कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Buxar Train Derails: 'जब हम रेल मंत्री थे तो...', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget