एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में पत्नी बनाना चाह रही थी टीचर, पति करता था मना, हत्या के बाद 8 साल की बेटी ने मामा को बताई वारदात

Nalanda News: मामला बिंद थाना इलाके का है. मृतक महिला की पहचान दिनेश प्रसाद के 33 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नालंदा: जिले के बिंद थाना इलाके के जहाना गांव में शनिवार की रात एक महिला की पिटाई और गला दबाकर हत्या करने की घटना हुई है. हत्या का खुलासा रविवार को अहले सुबह हुआ. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक महिला की पहचान दिनेश प्रसाद के 33 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक महिला के पति रेलवे में सरकारी नौकरी करता है. बताया जा रहा है कि दोनों एक लड़का और लड़की है, जो घटना के समय मौके पर मौजूद थे.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हुआ फिर पति और अन्य परिजन मिलकर महिला की पिटाई करने लगे. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. शव को जब सदर अस्पताल लाया गया फिर मृतका के परिजन पहुंचे. इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ.

बहन को प्रताड़ित किया जाता था- मृतका के भाई

महिला के भाई शशि कांत कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरी आठ साल की भगनी अनुष्का कुमारी ने बताया है कि उसके पापा और चाचा ने मिलकर उसकी मां से पहले मारपीट की फिर गला दबाकर हत्या दी. भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि बहन को प्रताड़ित किया जाता था. खर्च के लिए रुपये नहीं दिए जाते थे इसलिए बहन स्कूल में टीचर बनना चाहती थी, लेकिन पति के द्वारा मना किया जाता था. बहन कई बार फोन कर कहती थी कि प्रतिदिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट की जाती है. कई बार समझा कर मामला को सुलझा लिया जाता था.

घर के सदस्य शव छोड़कर फरार हो गए थे- पुलिस

वहीं, इस मामले को लेकर बिंद थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा होगा. पुलिस के पहुंचने से पहले घर के सदस्य शव छोड़कर फरार हो गए थे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: उंगली से आंखें निकालीं, टीशर्ट से दबाया गला... 500 रुपये के लिए की गई वीभत्स हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget