एक्सप्लोरर

Bihar News: 'हो सके तो पापा हमें माफ कर देना', सुसाइड नोट लिख बेटी ने की खुदकुशी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है मामला

Nalanda News: मामला सिलाव थाना क्षेत्र का है. एक साल पहले एक किशोरी लापता हो गई थी. वहीं, अब आत्महत्या करने की सूचना मिली है. पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है.

नालंदा: जिले के सिलाव थाना इलाके के एक गांव में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली, आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल भेज दिया. किशोरी ने पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. बताया जा रहा है कि किशोरी बहुत ही तनाव में चल रही थी. एक साल पहले ह्यूमन ट्रैफिकिंग (Human Trafficking) की शिकार किशोरी हुई थी. इसके बाद से वह तनाव में चल रही थी. आत्महत्या से पहले किशोरी एक सुसाइड (Nalanda Suicide Case) नोट भी लिखी है.

पिछले साल अचानक हो गई थी गायब

घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट में कई बातों का जिक्र किया गया है. बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ पहले कई सालो से लहेरी थाना इलाके के एक मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करती थी, पिछले साल वह अचानक गायब हो गई थी. इस मामले में उसकी मां ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जांच के दौरान पुलिस किशोरी को बिहार के दूसरे जिले से बरामद कर लिया था. बरामद होने पर किशोरी ने खुलासा किया उसे बदमाशों ने बेच दिया था.

'परिवार को उदास देख जीना नहीं चाहती हूं'

कमरे से बरामद सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पापा को एक पत्र लिखी है. इसमें उसने लिखा कि 'मैं जीना नहीं चाहती, जो गलती मैंने की है, वह माफी के लायक नहीं है. हम परिवार के साथ खिलवाड़ किए हैं और परिवार ने हमें हर खुशी दिया, जो मांगे वह सब मिला. अपनी गलती के कारण परिवार को सिर उठाने के लायक नहीं छोड़ी फिर भी परिवार वाले हमें फूल की तरह मानते हैं. अपनी गलती के कारण परिवार को उदास देख जीना नहीं चाहती हूं. अपनी इच्छा से जीवन त्याग रही हूं. हो सके तो पापा हमें माफ कर देना, आपकी प्यारी बेटी'

सभी बिंदु पर जांच चल रही है- पुलिस

वहीं, इस मामले में सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है. परिवार वालों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि किशोरी ने आत्महत्या की है. सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सभी बिंदु पर जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'नीतीश बाबू आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे! P से पलटी, M से मार...', बिहार के सीएम पर किसका फूटा गुस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget