एक्सप्लोरर

Nalanda News: लापरवाही! ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल सीख रही थी ड्राइविंग, ट्रक से टकराई बोलेरो, नालंदा की घटना

112 Police Vehicle Collided with Truck: नालंदा के लहेरी थाना अंतर्गत हॉस्पिटल मोड़ के पास श्रम कल्याण केंद्र के मैदान की घटना है. डीएसपी ने जांच और कार्रवाई की बात कही है.

नालंदा: लहेरी थाना अंतर्गत हॉस्पिटल मोड़ के पास श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान ड्यूटी में तैनात एक महिला कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गई. महिला सिपाही श्वेता की ड्यूटी 112 आपात सेवा के वाहन पर थी. ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही चालक की मदद से वाहन सीखने के लिए हॉस्पिटल मोड़ के पास श्रम कल्याण केंद्र के मैदान आई. सीखने के दौरान उसने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई.

112 आपात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रक के नीचे आराम कर रहे ट्रक ड्राइवर और खलासी की जान बाल-बाल बच गई. हालांकि महिला सिपाही श्वेता को चोट लगी है. सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है. इस मामले में ट्रक चालक राज कपूर ने बताया कि मैदान में ट्रक को खड़ा कर आराम कर रहे थे. उनका खलासी भी ट्रक के नीचे आराम कर रहा था. इसी दौरान बोलेरो आई और गाड़ी से टकरा गई. वहीं अगर ट्रक नहीं रहता तो पुलिस की गाड़ी कई लोगों को रौंद सकती थी.

यह भी पढ़ें- बिहार: 'PFI इस्लामी छात्रों के संगठन सिमी का बदला हुआ रूप', सुशील कुमार मोदी ने कहा- बिहार सरकार ये काम करे

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना के बाद अफरातफरी मच गई. ट्रक चालक जहानाबाद के कोहडीरा गांव का रहने वाला है. गाड़ी टकराने के बाद दोनों ट्रक के नीचे से निकले तब जान में जान आई. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी होंगे उन्हें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक महिला कांस्टेबल जख्मी हो गई है जिनका इलाज किया जा रहा है. जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Vice President Election: बिहार पहुंचे राकेश टिकैत, जगदीप धनखड़ को लेकर कही ये बात, MSP पर भी दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget