एक्सप्लोरर

Nalanda Blast: बिहार शरीफ ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ईद के दिन झोपड़ी में हुआ था जोरदार धमाका

Bihar Sharif blast: नालंदा में घमाका के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातर छापेमारी कर रही थी. वहीं, सोमवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली.

नालंदा: बिहार थाना इलाके के बड़ी दरगाह और पहाड़पुरा के नया टोला स्थित एक झोपड़ी में ईद के दिन ही जोरदार धमाका (Nalanda Blast) हुआ था. जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था, आनन-फानन में जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और कुछ एविडेंस को इकट्ठा कर एफएसएल की टीम अपने साथ लेकर चली गई थी. हालांकि जिस दिन धमाका हुआ उसी दिन पुलिस हरकत में आई थी और जांच में जुट गई थी. वहीं, पुलिस ने सोमवार की शाम में इस ब्लास्ट मामले में फरार झोपड़ी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. झोपड़ी मालिक की पहचान नया टोला निवासी महमूद आलम का पुत्र मोहम्मद अख्तर उर्फ देहाती है. इस मामले में एक और आरोपी पहचान की गई है. आरोपी में लंगड़ा उर्फ छोटू नामक व्यक्ति भी घटना के समय समय झोपड़ी में मौजूद था. अभी यह फरार चल रहा है.

पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार कर रही थी छापेमारी

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार झोपड़ी मालिक अपने घर आया हुआ है. पुलिस ने टीम बनाकर इलाके में छापेमारी की फिर झोपड़ी मालिक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी ने बताया कि अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

चार आरोपी पहले हो चुके थे गिरफ्तार

पुलिस झोपड़ी में ब्लास्ट के बाद लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों की पहचान की गई थी, जो धमाके की जगह मौजूद थे, बिहार थाना की पुलिस ने इस ब्लास्ट मामले में विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत आधा दर्जन को आरोपित कर केस दर्ज किया था, पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी.

झोपड़ी में हुआ था धमाका

बता दें कि ईद के दिन झोपड़ी में धमाके होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था. शहर में ईद पर्व के पहले से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी फिर यह धमाका हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे. बता दें कि जब 31 मार्च बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस निकाला गया था और गगनदीवान के पास दो पक्षों में विवाद हुआ. इसके बाद शहर का स्थिति बिगड़ गई थी. शहर की स्थिति ऐसी बिगड़ी थी कि शहर में अर्धसैनिक बल के साथ-साथ इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था. एक अप्रैल को पहाड़पुरा मोहल्ले के एक युवक की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: निर्माणाधीन पुल के पाया ढहने पर सुशील कुमार मोदी ने सरकार से पूछे 5 सवाल, नीतीश-तेजस्वी दे पाएंगे जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget