एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में गायब हो गई थीं 4 लड़कियां, 8 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से बरामद, सामने आई ये बात

Nalanda Girls Missing Case: घटना के बाद एक किशोर के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी. पुलिस ने जांच के बाद सबको बरामद कर लिया.

नालंदा: बिहार के नालंदा में चार छात्राएं गायब हो गई थीं. उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. पावापुरी ओपी थाना इलाके के एक गांव से मंगलवार (10 अक्टूबर) को घर से पढ़ने के लिए चार छात्राएं निकली थीं लेकिन वापस घर नहीं लौटीं. अचानक गायब हो जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन किशोरियों का कुछ पता नहीं चला था. अब सबको पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. एक किशोरी के पिता ने पावापुरी ओपी थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.

सबसे बड़ी बात यह थी कि चारों छात्राएं नाबालिग थीं और उसमें से दो सगी बहनें थीं. ऐसे में सबके परिजन परेशान हो गए थे. आवेदन के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया. चारों किशोरियों को मेडिकल जांच के लिए गुरुवार (19 अक्टूबर) को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया.

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला

इस पूरे मामले में पावापुरी ओपी थाना प्रभारी अनीता देवी ने बताया कि चारों किशोरियों को बरामद कर लिया गया है. चारों किशोरी से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृश्य में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. हालांकि किशोरियों ने बताया है कि वे अपने परिजनों से नाराज थीं इसलिए घर से भाग निकली थीं.

डीएसपी बोले- डरी-सहमी हैं बच्चियां

वहीं राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि चारों किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर बिहारशरीफ लाया गया है. चारों किशोरियों से पूछताछ की जा रही है. मामला जो भी जांच चल रही है. फिलहाल चारों को बरामद करने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. चारों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है. फिलहाल अभी सभी बच्चियां डरी सहमी हैं इसलिए कुछ बता नहीं पा रही हैं.

यह भी पढ़ें- Osama Shahab Jail: सीवान जेल के जिस वार्ड में थे शहाबुद्दीन उसी में ओसामा भी शिफ्ट, आज हो सकती है जमानत पर बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget