एक्सप्लोरर

Bihar News: सांसद वीणा देवी के बेटे की मौत मामले में फरार चालक गिरफ्तार, बोले SSP- कबूल की ये बात

MP Son Death Case: सांसद वीणा देवी पुत्र छोटू सिंह की मौत बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में हुई एक दुर्घटना है. एफएसएल जांच में यह बात सामने आई है. हालांकि पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है.

Death Case Of MP Veena Devi Son: मुजफ्फरपुर में बीते 23 सितंबर की शाम सात बजे बाइक से घर आ रहे एलजेपी (आर) सांसद वीणा देवी पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत मामले में पुलिस को सफलता मिली है. घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक सह ओनर को पकड़ा गया है. एसएसपी राकेश कुमार के जरिए गठित विशेष पुलिस टीम ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वाहन को जिला के पानापुर करियात थाना क्षेत्र से बरामद किया. वहीं चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.

अब तक की जांच में दुर्घटना की बात आई सामने

एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओ पर जांच रही है. राकेश कुमार ने बताया अब तक की जांच में दुर्घटना की बात सामने आई है, अनुसंधान जारी है. पूरे मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र मौत मामले में अब तक की जांच में दुर्घटना होने की बात सामने आई है. एक वाहन जिससे ये घटना हुई थी और इसमें मृतक की बाइक और पिकअप वैन की टक्कर हुई थी. एफएसएल जांच में भी यह बात सामने आई है. हालांकि हमारा अनुसंधान जारी है और अलग अलग बिंदुओ पर और तकनीक आधार पर जांच जारी है.

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि एसआईटी अलग-अलग बिंदुओ पर जांच कर रही है. अभी यह पूरा खुलासा नहीं है. घटना में जो वाहन चालक फरार हो गया था उसको पकड़ा गया है. वही गिरफतार ड्राइवर ने कबूल किया है की वो अपने रास्ते से जा रहे थे, इसी दौरान सामने से हम काफी तेज रफ्तार से आ रहे थे और मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी.  

पूरे मामले पर गहराई से जांच में जुटी पुलिस 

हालांकि लोजपा सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद छोटू सिंह के पिता जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह ने साजिश कर हत्या की आशंका पर जैतपुर ओपी में केस दर्ज कराया है. अज्ञात लोगों और अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अब पूरे मामले की जांच हत्या की आशंका की ओर मुड़ गई है. यही वजह है कि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच गहराई से कर रही है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अगर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हो जाइए सावधान, अमेजन और फ्लिपकार्ट के नाम पर हो रही लाखों की ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

Embed widget