एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: शराब माफिया ने ले ली जान, रेड के दौरान हमला, छापेमारी के वक्त सिपाही को नदी में डुबाया

Bihar Police News: रात करीब 12 बजे पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी. घटना मुसहरी और सकरा थाना के बॉर्डर पर स्थित दरधा इलाके की है. पुलिस जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने एक कॉन्स्टेबल को मार डाला. सोमवार की रात पुलिस छापेमारी करने गई थी. घटना मुसहरी और सकरा थाना के बॉर्डर पर स्थित दरधा इलाके की है. नदी के किनारे उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए गई थी. एक जवान दीपक कुमार को शराब के धंधेबाजों ने नदी में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद धंधेबाज फरार हो गए. रात करीब 12 बजे पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी.

मृतक दीपक कुमार के एक साथी सिपाही ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम रात 12 बजे दरधा में छापेमारी में गई थी. यहां टीम पहुंची ही थी कि नदी किनारे शराब बनाने वाले धंधेबाजों ने दीपक को पानी में धकेल दिया और खुद भी कूद गए. इस दौरान दीपक की डूबने से मौत हो गई. वह भागलपुर जिले का रहने वाला था. सिपाही की मौत से साथी सिपाहियों में आक्रोश का माहौल भी दिखा. इसके बाद उत्पाद अधीक्षक, टाउन डीएसपी, पश्चिम डीएसपी मौके पर पहुंचे.

दीपक और धंधेबाजों में हुई हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शी सिपाही अभिषेक ने बताया कि शराब माफिया की तलाश में हम लोग आगे आ गए थे. दो लोग जो शराब बना रहे थे उन्होंने सिपाही दीपक को खींच लिया और नदी में लेकर चले गए. दीपक और उन दोनों धंधेबाजों के बीच हाथापाई हो गई. इसके बाद पानी में धंधेबाजों ने धक्का दे दिया. डूबने से दीपक की मौत हो गई. शव को काफी देर के बाद प्रयास कर निकाला गया.

वहीं इस मामले में डीएसपी पश्चिमी मनोज पांडेय ने बताया कि सोमवार की देर रात छापेमारी में जो टीम गई थी उसमें से एक सिपाही की मौत हो गई है. डूब कर मरने की बात पर उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Nalanda Murder: नालंदा में पिता पर लगा बेटे की हत्या का आरोप, किशोर की मामी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget