एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Kidney Case: मुजफ्फरपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भूटान तक फैला चुका था काम

Muzaffarpur News: पुलिस ने कथित डॉक्टर को सकता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली फरार हो गया था. यही इस केस का मुख्य अभियुक्त था.

मुजफ्फरपुर: चर्चित किडनी कांड मामले में फरार मुख्य अभियुक्त एवं कथित चिकित्सक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. सकरा थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गई है. करीब ढाई महीने पहले एक महिला का यूटरस के इलाज के नाम पर उसकी किडनी निकाल ली गई थी. मुजफ्फरपुर के शुभ कांत क्लिनिक में महिला इलाज कराने के लिए आई थी. वह पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी. इसके बाद धीरे-धीरे जब महिला बीमार होती गई और उसे पटना भेजा गया तब जाकर मामला पता चला कि उसकी किडनी ही निकाल ली गई है. डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी.

महिला सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर की रहने वाली सुनीता देवी थी. किडनी निकाले जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था. वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने फरार अभियुक्त सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी. अब मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली फरार हो गया था.

कभी करता था लेबर कॉन्ट्रैक्टर का काम

कथित चिकित्सक के पकड़े जाने के बाद कई मामले भी अब सामने आ रहे हैं. बताया गया कि पहले कभी लेबर कॉन्ट्रैक्टर का काम करते हुए कथित डॉक्टर भूटान तक अपना काम फैला चुका था. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर में किसी की मदद से नर्सिंग होम चलाने लगा. खुद प्रैक्टिस करने लगा और लोगों का इलाज करते करते दूसरे डॉक्टरों के साथ मिलकर ऑपरेशन तक करने लगा. इसी दौरान उसने सुनीता का ऑपरेशन किया और यूटरस के साथ-साथ उसकी दोनों किडनी भी निकाल ली.

घटना के बाद से वह फरार हो गया था. पुलिस को उसके भूटान भागने की सूचना मिली. पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि वो दिल्ली और हरियाणा में अपने परिचितों के यहां छिपता चल रहा था. मुजफ्फपुर लौटने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई. डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कथित चिकित्सक से मामले में पूछताछ की जा रही है. जेल भेजे जाने की प्रक्रिया भी हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर में महिला की दोनों किडनी निकालने के मामले में सामने आई सच्चाई, पटना IGIMS का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भी होगी चर्चा?
मानसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मानसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget