एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Encounter: मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, 3 बदमाशों को लगी गोली, वांटेड थे सभी, SKMCH में भर्ती

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र में पांच जून को एक फाइनेंस बैंक से लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था. तीन बदमाश पकड़े गए थे जबकि तीन फरार हो गए थे. उन्हीं के साथ आज मुठभेड़ हो गई.

मुजफ्फरपुर: जिले के सिवाईपट्टी थाना इलाके में बुधवार (14 जून) की दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन तीनों बदमाशों को गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा. एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि इनके पास से दो पिस्टल, एक कार्रबाइन, 10 से 12 जिंदा कारतूस, एक लैपटॉप और 9.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

तीन बदमाशों की पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी

इस मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में पांच जून को एक फाइनेंस बैंक में लूट की घटना हुई थी. जांच के लिए एक एसआईटी बनाई गई थी. टीम अपना काम कर रही थी. इस क्रम में मंगलवार (13 जून) की शाम तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई. तीन लोग फरार हो गए थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही थी.

एसएसपी ने कहा कि आज बुधवार को दिन में करीब 11 बजे के आसपास सूचना मिली कि तीनों बदमाश सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हैं. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. एसआईटी भी थी. जैसे ही बदमाशों की बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया तो वे गोली चलाने लगे. इसके बाद गाड़ी से उतरकर भागने लगे. बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. इसमें तीनों बदमाशों को गोली लगी है. तीनों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. 

एक बदमाश को दो और बाकी को लगी एक-एक गोली

राशिद उर्फ डेविड को दो गोली, संतोष और कौशल दास को एक-एक गोली लगी है. इनका इलाज चल रहा है. इनके पास से 12-13 राउंड गोली मिली है. 9.50 लाख रुपये मिले हैं. एक कार्रबाइन के अलावा दो पिस्टल मिली है. फाइनेंस बैंक का ही लैपटॉप मिला है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची जयनगर जा रही गरीब रथ, धुआं निकलते देख यात्री ने जंजीर खींचकर रोकी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget