एक्सप्लोरर

Murder in Bihar: सीवान में युवक की हत्या, रात में बाइक से घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली

Siwan News: घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र की है. पुलिस युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

सीवान: बेखौफ बदमाशों ने रविवार की रात सीवान में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. शख्स न्योता से लौट रहा था. घर जाने के दौरान रास्ते में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गोरख सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला गोरख सिंह न्योता में गया था. घर आने में रात हो गई. रास्ते में बाइक रोककर गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि एक्सीडेंट हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीवान सदर अस्पताल लेकर आई. यहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता बेचते हैं दूध, बेटा था कैमरामैन

बताया गया कि गोरख सिंह शादी विवाह में कैमरा चलाता था. वह अपने रिश्तेदार कृष्ण मोहन सिंह के यहां से छठी में शामिल होकर रविवार की रात घर लौट रहा था. इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक गोरख सिंह के पिता चैनपुर बाजार में दूध बेचने का काम करते हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

इस घटना को लेकर चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है. परिजनों से आवेदन देने के लिए कहा गया है. परिजन आवेदन देंगे और उसने किसी का नाम देते हैं तो तुरंत उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल पुलिस हत्या को लेकर अपने स्तर से छानबीन कर रही है कि किस कारण हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अपनी जिद छोड़िए श्रीमान', RCP सिंह का CM नीतीश कुमार पर तंज, कहा- यहां लगाइए दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget