एक्सप्लोरर

मुंगेर की घटना पर कुमार विश्वास बोले- अमानवीयता देखकर शर्म को भी शर्म आए

कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा कि इन दिनों हमारा देश सचमुच किसी गहरे सदमे का शिकार है. हम इतने बेगैरत और हृदयहीन तो नहीं थे?

नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प को लेकर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर हमारी पुलिस और हमारे रहनुमाओं को क्या होगा है? उन्होंने कहा कि मुंगेर की अमानवीयता देखकर शर्म को भी शर्मा आए जाएगी.

अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा, “शर्म को भी शर्म आए मुंगेर की अमानवीयता देखकर! इनदिनों हमारा देश सचमुच किसी गहरे सदमे का शिकार है! हमें,हमारी सरकारों,हमारी पुलिस,हमारे रहनुमाओं को आख़िर हो क्या गया है? हम इतने बेगैरत और ह्रदयहीन तो नहीं थे? क्या बेबस सामान्य नागरिक की चीखें बड़े लोगों के कान तक नहीं पहुँचती?”

क्या है पूरा मामला?

मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई. इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. करीब आधा दर्जन लोग इस झड़प में घायल हुए. वहीं इस घटना में कोतवाली प्रभारी समेत तीन जवान भी घायल हो गए.

मृतक के परिजन ने क्या कहा?

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे लेकिन पुलिस जल्दबाजी में करने को कह रही थी, नहीं करने पर हम लोगों के साथ मारपीट और गोलीबारी की गई जिसमें एक की मौत हो गई.

पुलिस का बयान

मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के मुताबिक, इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि भीड़ ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक कट्टा बरामद किया है, जिससे गोली चली है. उन्होंने लोगों से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

लिपि सिंह ने कहा कि इस मामले में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस क्षेत्र में बुधवार को मतदान होना है. इधर, मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों को भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोमवार की घटना के बाद से क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget