एक्सप्लोरर

Bihar News: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को गोली मारने वाला पुलिस का जवान गिरफ्तार, खुद बताया उसने ऐसा क्यों किया

Munger Beauty Parlour: कासिम बाजार थाने में अमन कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. दुल्हन ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए गई थी. इसी दौरान उसे गोली मार दी गई थी.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में रविवार (21 मई) की रात ब्यूटी पार्लर में सजने गई एक दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी थी. इस मामले में सोमवार (22 मई) को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक अमन कुमार (उम्र 25 साल) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र है. वह 2021 बैच का कांस्टेबल है. फिलहाल वह पटना में दंगा निरोधी दस्ता में तैनात है. गिरफ्तारी के बाद सब कुछ साफ हो गया.

सोमवार को मुंगेर के एसपी जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने इस मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार की घायल पुत्री के बयान पर कासिम बाजार थाने में अमन कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.

युवक ने क्यों मारी गोली?

डीएसपी सदर राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ से मामला प्रेम प्रसंग का लगता है. अमन ने बताया कि वह लड़की को गोली नहीं मारना चाहता था. पटना में ही 18 मई को उसे पता चला कि लड़की की शादी होने वाली है. इसके बाद वह मिलने के लिए मुंगेर आया. रविवार की शाम पता चला कि वह ब्यूटी पार्लर गई है. तब वह भी ब्यूटी पार्लर पहुंचा. यहां अनबन होने पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी.

घटना के बाद पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस एवं खून से सना घायल युवती का चप्पल बरामद किया था. पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद आरोपित युवक को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया.

घायल युवती का चल रहा है इलाज

पूरा मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र का है. घायल युवती अपूर्वा कुमारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अपूर्वा की रविवार की शादी होनी थी. बारात खड़गपुर से आ रही थी. शादी से पहले वह ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए गई थी. गोली चलते ही दुल्हन गिर गई थी जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मेरी बातों को लिखकर...', प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, बता दिया CM नीतीश कुमार का 'फ्यूचर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget