एक्सप्लोरर

Munger News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे समेत 3 की मौत, आधे घंटे तक भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन प्रभावित

Bihar News: मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष है. ये सभी बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय यह घटना हुई है.

Munger News: बिहार के मुंगेर में गुरुवार (06 फरवरी) की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. मालदा डिवीजन के भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन के बीच ऋषिकुंड हॉल्ट के पास की यह घटना है. हावड़ा-गया एक्सप्रेस की चपेट में आने से ये घटना हुई है. मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष है. ये सभी बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले थे. घटना सुबह के करीब 6 बजकर 40 मिनट के आसपास की है.

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय राम रुचि देवी, 42 वर्षीय अमित (राम रुचि देवी का बेटा) और 65 वर्षीय उषा देवी के रूप में की गई है. हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड हॉल्ट जा रहे थे. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हावड़ा-गया एक्सप्रेस आ गई. इसकी चपेट में ये तीनों लोग आ गए. मौके पर तीनों की मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. मौके पर जमालपुर रेल थाना की पुलिस भी पहुंच गई. शव को ट्रैक से हटाया गया. परिजनों की मानें तो ये तीनों अल सुबह देवघर-जमालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड हॉल्ट गए थे. ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई. 

फुटओवर ब्रिज को लेकर लोगों ने की शिकायत

इस पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है ऋषिकुंड हॉल्ट पर ना ही प्लेटफॉर्म है ना ही फुटओवर ब्रिज है. इसके कारण हर साल कई लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाती है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है. वहीं रेलवे पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद मुजफ्फरपुर में बवाल, थाने में घुसकर तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget