एक्सप्लोरर

दो लोकसभा सीट... मंत्री पद! मुकेश सहनी की BJP से आज डील फाइनल? दिल्ली में तय होगा सब कुछ!

Lok Sabha Elections 2024: मुकेश सहनी की आज दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात हो सकती है. बीते रविवार को वो पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में अब बहुत कम समय बचा है. माना जा रहा है कि बहुत जल्द आधिकारिक रूप से घोषणा भी हो जाएगी. यही वजह है कि बीजेपी, टीएमसी समेत अलग-अलग पार्टियां अब अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान भी करने लगी हैं. हालांकि बिहार में प्रत्याशियों के नाम की चर्चा छोड़िए महागठबंधन और एनडीए में सीटों का भी बंटवारा नहीं हो सका है. बिहार में सीटों को लेकर फंसे पेंच के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सूत्रों ने बड़ा दावा किया है. दिल्ली में आज (11 मार्च) बहुत कुछ तय हो सकता है.

सूत्रों की मानें तो वीआईपी सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को एनडीए गठबंधन से खुला ऑफर मिला है. 2024 के चुनाव में वीआईपी को दो लोकसभा सीट दी जा रही है. साथ ही ऑफर में मुकेश सहनी को भारत सरकार में मंत्री बनाने की बात भी कही गई है. इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी की ओर से यह भी कहा गया है आने वाले समय में बिहार विधान परिषद में भी वीआईपी को मौका दिया जाएगा.

'बिना शर्त जाने के लिए भी वीआईपी तैयार'

इस तरह के तमाम ऑफर पर वीआईपी के एक नेता की मानें तो पार्टी ने बीजेपी से कहा है कि निषाद आरक्षण पर कुछ वादे किए जाएं. अगर ऐसा किया जाता है तो वीआईपी बिना शर्त के उनके साथ जाने के लिए तैयार है. बिहार में निषाद आरक्षण का मामला लटका हुआ है. इस पर कुछ वादा किया जाता है तभी विकासशील इंसान पार्टी लोगों के बीच जाकर अपनी बात रख पाएगी.

बता दें कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी बीते रविवार की शाम ही दिल्ली रवाना हुए हैं. दिल्ली जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि बहुत सारा निजी और व्यक्तिगत काम होता है. इसको लेकर वो दिल्ली जा रहे हैं. ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है. विभिन्न राज्यों में जब निषाद समाज को आरक्षण है तो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में क्यों नहीं? हालांकि देखना होगा कि मुकेश सहनी की बात एनडीए गठबंधन में कितनी बन पाती है और आज दिल्ली में बीजेपी के किन-किन बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात होती है.

यह भी पढ़ें- गठबंधन पर चिराग पासवान की दो टूक, लोकसभा चुनाव से पहले कहा- 'मेरा तालमेल सिर्फ...'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget