एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: एससी-एसटी आरक्षण पर आज भारत बंद, समर्थन में उतरे मुकेश सहनी, कहा- 'केंद्र सरकार...'

Bharat Bandh Today: मुकेश सहनी ने कहा कि आरक्षण में किसी प्रकार का वर्गीकरण नहीं किया जा सकता है. केंद्र सरकार को इन विसंगतियों को दूर करने के लिए अध्यादेश लाना चाहिए.

Mukesh Sahani Support Bharat Bandh: 'रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति' ने आज (21 अगस्त) भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है. ये बंद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एससी-एसटी फैसले के खिलाफ बुलाया गया है. इसका कई पार्टियों ने समर्थन किया है. इस बीच बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी इसका समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है.

'क्रीमी लेयर की बात करना कहीं से सही नहीं'

मुकेश सहनी ने कहा कि भारत बंद का उनकी पार्टी नैतिक और सैद्धांतिक रूप से समर्थन करेगी. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आरक्षण में किसी प्रकार का वर्गीकरण नहीं किया जा सकता है. इस विसंगति को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति जिनका आधार ही छुआछूत रहा है. आरक्षण का आधार कभी ना सामाजिक रहा, ना आर्थिक रहा है, ना राजनीतिक रहा है. इसका आधार सिर्फ छुआछूत रहा है. ऐसी स्थिति में क्रीमी लेयर की बात करना कहीं से सही नहीं है.

निषाद आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि यही कारण है कि वीआईपी इस भारत बंद का समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन विसंगतियों को दूर करने के लिए अध्यादेश लाना चाहिए. बता दें कि मुकेश सहनी पहले से ही आरक्षण पर बोलते रहे हैं. वह निषादों के आरक्षण के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं और केंद्र सरकार से इसको लेकर मांग भी कर रहे हैं. 

इस भारत बंद का समर्थन आरजेडी ने भी किया है. आरजेडी नेता श्याम रजक ने कहा है कि भारत बंद पर एक-एक सड़क, एक-एक गली, एक-एक मोहल्ला सारे जगह चक्का जाम हो जाना चाहिए तभी बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. यह खतरा सिर्फ देश के दलितों के लिए नहीं है, यह खतरा देश की 140 करोड़ जनता को है जिसने संविधान पर विश्वास किया है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bandh: 'किसी भी प्रकार की...', भारत बंद पर पटना में प्रदर्शन करने वालों के लिए चेतावनी, जान लें DM का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget