एक्सप्लोरर

'पूरा सीमांचल बर्बाद हो जाएगा', महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ जनसभा में बोले पप्पू यादव, AIMIM भी साथ

Mahananda Basin Project: विरोध कर रहे नेताओं का कहना है कि महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट बन जाने से करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित होगी. खेतों की ज़मीन नदियों में लीन हो जाएगी. लाखों घर नदी में समा जाएंगे.

MP Pappu yadav: पूर्णिया के बायसी में रविवार को महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल जनसभा आयोजित की गई. पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुब्हान की अगुवाई में आयोजित इस आमसभा में हजारों लोग शामिल हुए. इसमें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, किशनगंज सांसद डॉ जावेद आज़ाद, अमौर एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान, कोचाधामन विधायक इजहार असफी, पूर्णिया ज़िला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि गुलाम सरवर सहित बड़ी संख्या में सीमांचल के विभिन्न इलाकों से आए जिला पार्षद और मुखिया एंव मुखिया प्रतिनिधि शामिल हुए. 

महानंदा बेसिन प्रॉजेक्ट के खिलाफ सीमांचल की आवाम

दअरसल पूर्णिया, किशनगंज तथा कटिहार जिले के 5 विधानसभा से गुजरने वाली महानंदा बेसिन प्रॉजेक्ट के खिलाफ सीमांचल की आम आवाम के साथ ये सभी प्रतिनिधि खड़े हैं. इनका मानना है कि महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट बन जाने से करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित होगी. न केवल खेतों की ज़मीन नदियों में लीन हो जाएगी बल्कि लाखों घर नदी में समा जाएंगे. जिसके विरोध में सीमांचल का ये बड़ा हिस्सा सरकार से योजना में बदलाव करने की मांग कर रहा है.

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आम सभा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट से लाखों लोग तबाह हो जाएंगे. इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सदन में इस आगामी 10 मार्च से होने वाले सेशन में मजबूती से इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे. साथ ही साथ इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर सीमांचल की जनता को बर्बाद होने से बचाएंगे.

बांध रोको संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व मंत्री हाजी सुब्हान ने बताया कि महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट को पूर्व सांसद स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन ने लाया था, जिससे सीमांचल में बाढ़ से होने वाले कटाव का दंश न झेलना पड़े. तस्लीमुद्दीन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में विभाग ने ऐसा बदलाव कर दिया. जिससे सीमांचल के 10 लाख की आबादी प्रभावित हो सकती है. तस्लीमुद्दीन के प्रोजेक्ट में महानंदा, कंकई तथा परमान नदी के तट को बोल्डर पिचिंग कर बांधने का प्रस्ताव था, जो करीब 50 किलोमीटर लंबा है.

यह प्रोजेक्ट किशनगंज से शुरू होकर पूर्णिया होते हुए कटिहार तक जाता है, लेकिन विभाग ने इस प्रोजेक्ट में बांध निर्माण योजना बना डाली. इसमें नदी से किलोमीटर दूर तक बांध निर्माण करना है. इस निर्माण से महानंदा से बांध के बीच हजारों एकड़ में बसे लोग और उनकी जमीनें नदी में समा जाएंगी. 

इतना ही नहीं वर्तमान स्थिति में बांध सिर्फ महानंदा नदी में बनेगा तो कई और परमान नदी की धारा पूरे इलाके में प्रवेश कर इलाके को बर्बाद कर देगी. इसी के विरोध में आम सभा सीमांचल में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट निर्माण के खिलाफ है. हाजी सुब्हान ने कहा कि हम जेसीबी के नीचे सोकर जान दे देंगे लेकिन ये निर्माण होने नहीं देंगे.

एआईएमआईएम विधायक ने क्या कहा?

एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि सीमांचल में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट से काफी नुकसान है. अगर इसके प्रस्ताव में बदलाव होता है तो हो निर्माण होगा. इसके लिए विभाग को जानकारी लेकर बोल्डर पिचिंग का कार्य करना चाहिए. नदी में गहराई कर गाद निकाले , जिससे नदी की गहराई बढ़े और पानी सीधे बंगाल की खाड़ी में रुख कर के अगर महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट इसी फॉर्मेट में निर्माण होता है तो सीमांचल बर्बाद हो जाएगा. हम इसे बर्बाद होने नहीं देंगे.

ये भी पढ़ेंः सुपौल में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान हमला, कई पुलिस कर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget