एक्सप्लोरर

Pappu Yadav News: रेखा गुप्ता को CM चुने जाने पर सांसद पप्पू यादव ने BJP को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

Pappu Yadav on Delhi New CM Rekha Gupta: शालीमार बाग विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं. इसके बाद से विपक्ष की ओर से भी प्रतिक्रिया आने लगी है.

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 26-27 साल बाद विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. आठ फरवरी को वोटों की गिनती होने के बाद दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर सस्पेंस पिछले कई दिनों तक चलता रहा. आखिरकार बीजेपी विधायकों की बैठक में 19 फरवरी को रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया. रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जहां एनडीए के नेता पार्टी आलाकमान की तारीफ करते हुए नहीं थके रहे, दूसरे तरफ विपक्ष उन्हें घेर रहा है.

इसी कड़ी में गुरुवार (20 फरवरी) को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "BJP की संस्कृति पर्ची पपेट CM, पर दिल्ली में तो दो कदम और आगे निकल गई, खाने दो में माहिर गालीबाजो को जमकर मौका दिया. मुख्यमंत्री गालीबाज शिरोमणि तो खुद पीएम मोदी को सदन में जमकर गाली दे उनके प्रेम प्रकरण को उजागर करने वाले को मंत्री बनाया. बिधुड़ी की गाली में क्या कमी रह गई?"

21 बीजेपी शासित राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री

बता दें कि रेखा गुप्ता 21 बीजेपी शासित राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री हैं. उनका जन्म हरियाणा के जींद में हुआ. रेखा गुप्ता का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है. 50 वर्षीय रेखा गुप्ता छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रही हैं. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. इसके अलावा रेखा गुप्ता दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं. दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी भी रेखा गुप्ता निभा चुकी हैं. 

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से 29 हजार 595 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को हराया है. दिल्ली में करीब 26-27 साल के बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने महिला चेहरे पर भरोसा जताया है. 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रहा डॉक्टर का परिवार हादसे का शिकार, एक पत्नी की मौत, दूसरी बच गई, बेटा और ड्राइवर घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget