एक्सप्लोरर

Bihar Adhikar Yatra: 'बिहार में बदलाव मुद्दों पर होगा', मनोज झा का दावा, तेजस्वी यादव की यात्रा का बताया मतलब

MP Manoj Kumar Jha: सांसद मनोज कुमार झा ने 'बिहार अधिकार यात्रा' पर कहा कि इस यात्रा को आप अलग यात्रा मत समझिए. यह तमाम यात्रा का विस्तारिकरण है. हर यात्रा एक संदेश लेकर चलती है.

बिहार चुनाव के मद्देनजर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार से 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत की है. यह यात्रा पाच दिनों तक चलेगी. इसमें महागठबंधन के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. यात्रा को लेकर पार्टी के सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह यात्रा अन्य तमाम यात्राओं का विस्तारिकरण है, कोई नई यात्रा नहीं है. 

 सांसद मनोज कुमार झा ने क्या कहा?

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने 'बिहार अधिकार यात्रा' पर कहा, " इस यात्रा को आप अलग यात्रा मत समझिए. यह तमाम यात्रा का विस्तारिकरण है. हर यात्रा एक संदेश लेकर चली. आशय सिर्फ एक है, बिहार में बदलाव बिहार के मुद्दों पर होगा जो है रोजगार, पलायन, सामाजिक सुरक्षा का, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य का. इसी की तस्दीक के लिए यह यात्रा की जा रही है और इस यात्रा को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए."

16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलगी यात्रा

बता दें कि 16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा में तेजस्वी यादव अकेले महागठबंधन का प्रतिनिधित्व करेंगे. यात्रा का समापन वैशाली में होगा, इन पांच दिनों में तेजस्वी यादव 11 जिलों जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली में जनसभाओं और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 
 
जहानाबाद में यात्रा की शुरुआत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इन दिनों उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त है. उन्होंने कहा कि इस वजह से हमें खाने-पीने का भी समय नहीं मिल पाता, लेकिन अब हमें इसकी आदत हो गई है. तेजस्वी ने आगे कहा, "मुझे परिवार के लिए बहुत कम समय मिलता है, न ही अपने बच्चों से बात करने का मौका मिलता है."
 
तेजस्वी यादव की यात्रा जहानाबाद से शुरू हुई है. इसे आरजेडी का गढ़ माना जाता है. जहानाबाद, मकदूमपुर और घोसी इसी जिले में आते हैं. इन सभी विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का दबदबा रहा है. आरजेडी ने दो और भाकपा माले ने एक सीट जीती. 2020 में जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरेजाडी के सुदय यादव 33,902 वोटों से जीते. वहीं, मकदूमपुर सीट से राजद के सतीश कुमार 22,565 वोटों से जीते और घोसी से रामबली यादव विजयी रहे.

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget