एक्सप्लोरर

Motihari: मोतिहारी में जमीन के लिए खून-खराबा! दो भाई अंचलाधिकारी के आवास पर पहुंचे, कुल्हाड़ी से किया वार

Bihar Crime News: घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है. दोनों भाई अंचलाधिकारी पर पूर्वजों की ओर से बेची हुई जमीन को अपने नाम पर दाखिल खारिज के लिए दबाव बना रहे थे.

मोतिहारी: जमीन को लेकर विवाद में दो भाइयों ने अंचलाधिकारी पर ही कुल्हाड़ी से वार कर दिया. घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है. बुधवार (31 जनवरी) को दो भाई अंचलाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी के आवास पर पहुंचे और हमला कर दिया. हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गए. अंचलाधिकारी आवास से भागकर नजदीक की एक चाय-मिठाई की दुकान पर पहुंचे. दुकानदार ने उनकी जान बचाई. हमले में अंचलाधिकारी के पैर में चोट लगी थी जिससे खून निकलने लगा था. इलाज के अस्पताल लाया गया. स्थिति ठीक है.

दाखिल खारिज को लेकर जुड़ा है विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर गांव निवासी अमर प्रसाद और बच्चन प्रसाद पिछले कई माह से अंचलाधिकारी पर पूर्वजों की ओर से बेची हुई जमीन को अपने नाम पर दाखिल खारिज के लिए दबाव बना रहे थे. दोनों सगे भाई बुधवार को अंचलाधिकारी के आवास पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए. आवास पर जाकर दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही अंचलाधिकारी समझ गए. इसके बाद भागते हुए एक दुकान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई. हालांकि चोट लग चुकी थी.

दोनों भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस हमले के दौरान एक भाई भागने में सफल रहा जबकि दूसरा भाई पकड़ा गया. उसे स्थानीय थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया. वहीं घटना में शामिल फरार दूसरे भाई को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है.

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी से ली घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अंचलाधिकारी से फोन पर घटना की जानकारी ली. घटना में घायल अंचलाधिकारी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. इसके बाद अंचलाधिकारी ने थाने में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'अभी बहुत कुछ बाकी है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget