एक्सप्लोरर

मोतिहारी में दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंचने दी बारात, पगडंडी के सहारे बाइक से पहुंचा दूल्हा, जानिए वजह

Motihari News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र का मामला है. 28 अप्रैल को बारात गई थी. किसी तरह शादी हुई और अगले दिन 29 अप्रैल को लड़की की विदाई कराई गई.

Motihari News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र की माली पंचायत के शीतलपुर गांव में एक पक्ष ने बारात को लड़की के दरवाजे पर नहीं पहुंचने दिया. बीते रविवार (28 अप्रैल) की रात बारात पहुंची थी. गांव के कुछ लोगों ने अपने दरवाजे के सामने से गुजरने वाली सड़क को अवरुद्ध कर दिया और बारात को नहीं जाने दिया. हालांकि शादी करनी थी तो दूल्हे को बाइक पर बैठाकर पगडंडी से होकर लड़की के दरवाजे तक पहुंचाया गया. इसके बाद शादी हुई. इसके पीछे रास्ते का विवाद वजह है.

इसके बाद सोमवार (29 अप्रैल) को लड़की की विदाई हुई. दुल्हन के चाचा झुना सहनी ने बताया कि रविवार की देर शाम बारात आई थी. पड़ोस के ग्रामीणों ने रास्ता होकर बारात को नहीं जाने दिया. उन्होंने कहा कि पहले भी भतीजे की शादी में रास्ता बंद किया गया था तो तत्कालीन थानाध्यक्ष ने रास्ता खुलवाया था. बारात के एक दिन पहले 27 अप्रैल को थाने में आवेदन दिया था जिसे दबा दिया गया.

झुना सहनी ने कहा कि वर्तमान थानाध्यक्ष ने भतीजी की शादी के लिए रास्ता नहीं खुलवाया. झुना सहनी ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी थी. उनके बड़े भाई का देहांत हो चुका है इसलिए वही सब कुछ कर रहे थे. वे लोग पड़ोस के लोगों से कमजोर हैं इसलिए हमेशा भय रहता है. पहले भी कई बार पड़ोस के लोगों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज की है. तीन वर्षों से हम लोग को रास्ता होकर नहीं आने दिया जाता है. बारात के समय रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया तो दूल्हे को बाइक से पगडंडी के रास्ते लाया गया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

इस मामले में सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने फोन पर कहा कि उन्हें कोई आवेदन नहीं मिला है. ऐसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है. वहीं ग्रामीण एवं दुल्हन पक्ष के विवाद के बारे में बताया कि दोनों का रास्ता अलग अलग है. ऐसा कोई मामला नहीं है. यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया.

यह भी पढ़ें- Nalanda Firing: नालंदा में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और फायरिंग, DM-SP मौके पर पहुंचे, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget