एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में पहले से घात लगाए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पटना ले जाने के दौरान दम तोड़ा

Motihari News: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान जमला गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के तीसरे पुत्र राहुल उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

मोतिहारी: नगर निगम क्षेत्र के नेशनल हाईवे के करीब जमला रोड में अज्ञात बदमाशों ने जिम करने जा रहे युवक को घेर पहले हाथापाई की फिर गोली (Motihari News) मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मोतिहारी के निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया. निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया. वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस अपराधियों को चिन्हित करने की कारवाई तेज कर दी है. 

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के तीसरे पुत्र राहुल उर्फ छोटू प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह बाइक से जिम करने जा रहा था. इस दौरान जमला रोड में चंडी माई स्थान के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने राहुल को घेर लिया और हाथापाई शुरू हो गई. इसी बीच बदमाशों ने गोली चला दी, जिसके बाद राहुल को गोली लग गई. राहुल बेहोश होकर गिर गया. स्थानीय लोग गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर लोगों के पहुंचने से पहले बदमाश भाग चुके थे. वहीं, घायल युवक राहुल सिंह को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया. 

एसडीपीओ मामले की जांच में जुटे

मोतिहारी सदर एसडीपीओ राज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जमला गांव निवासी राहुल कुमार सिंह की सुबह जिम जाने के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने राहुल को चार गोली मारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार दो बदमाश घटना का अंजाम दिया है. वहीं, घटना को लेकर जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके. वहीं, एसडीपीओ राज ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को घटना की जांच में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कई बिंदु पर जांच करने आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: आरा के बैंक से 4 मिनट में साढ़े 16 लाख की लूट, पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget