एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा के बैंक से 4 मिनट में साढ़े 16 लाख की लूट, पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में दहशत

Arrah News: मामला  नवादा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बैंक से लूटपाट के दौरान लुटेरों ने बैंक के मैनेजर से मारपीट भी की. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

आरा: बिहार के आरा में  नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी कतीरा मोड़ स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बुधवार की सुबह पांच हथियारबंद अपराधी लूटपाट की नीयत से घुस गए. इसके बाद बैंक स्टाफ को बंधक बना कर 4 मिनट में साढ़े 16 लाख रुपये लूटकर (Arrah News) आसानी से भाग निकले. लूटपाट के दौरान लुटेरों ने बैंक के मैनेजर से मारपीट भी की और 12 स्टाफ को बंदी बना कर सभी को कैंटीन में बंद कर दिया. इसके बाद साढ़े 16 लाख नकद लेकर भागने में सफल हो गए. भागने के दौरान लुटेरों ने बैंक का दरवाजा बाहर से लॉक भी कर दिया.

मौके पर एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे

बैंक में लुटेरों के घुसे होने की सूचना मिलने के बाद भोजपुर के एसपी, आरा के एएसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. सभी को लगा कि लुटेरे बैंक में ही हैं, इससे इलाके में दहशत मच गई. पुलिस ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया. एसपी से लेकर अन्य सभी पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए. पुलिस बाहर से आरोपियों को सरेंडर करने की अपील करती रही. करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो लुटेरे अंदर नहीं मिले. पुलिसकर्मियों ने बंधक बनाए गए बैंक कर्मियों को छुड़ाया.

अकाउंट खुलवाने पहुंचे थे लुटेरे

बताया जा रहा है कि पहले बैंक में दो लुटेरे ग्राहक बनकर अकाउंट खुलवाने के नाम पर घुसे. उसके बाद उनके अन्य साथी अंदर आए. सभी का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है. लुटेरों में से एक ने ही मास्क पहन रखा था. चेहरा नहीं बंधे होने से शुरू में किसी को शक नहीं हुआ. सभी पांचों लुटेरों की उम्र करीब 18 से 21 साल के आसपास रही होगी. पुलिस ने बैंक में हथियारबंद लूटेरों से मुठभेड़ की आशंका को देखते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट भी मंगवा गए, लेकिन अपराधी पहले ही लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे.

सीसीटीवी फुटेज सामने आया है- एसपी 

वहीं, भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बैंक कर्मियों ने फोन पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी. कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि लुटेरे बैंक के अंदर ही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक को चारों ओर घेर लिया. पुलिस को लगा कि अपराधी अभी बैंक के अंदर ही हैं, तो अपराधियों को बाहर से ही सरेंडर करने के लिए कहा गया. बहुत देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस बैंक में घुसी. अंदर जाकर पता चला कि लुटेरे बैंक में नहीं हैं. पुलिस ने बैंक कर्मियों को सकुशल बाहर निकाला. सीसीटीवी फुटेज सामने आया है कि अपराधी 4 मिनट में ही रुपये लूटकर भाग गए.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बदमाशों ने JDU नेता के घर में घुसकर सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल, घायल पटना रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget