एक्सप्लोरर

Motihari News: स्कूल में बच्चों की कनपटी पर 'बंदूक' सटाकर डराने लगा छात्र, मोतिहारी में एयर गन से मचा हड़कंप

Motihari Air Gun News: पूरा मामला पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखने से लग रहा है कि यह एयर गन है.

Motihari News: बिहार के मोतिहारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र कट्टा जैसा दिखने वाला एयर गन निकालकर बच्चों को डराने लगा. हालांकि इसे एयर गन जरूर बताया जा रहा है लेकिन जांच की भी बात कही गई है. पूरा मामला पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है. बीते बुधवार (07 अगस्त) को स्कूल में पढ़ने वाला नौंवी कक्षा का एक छात्र बंदूक लेकर पहुंचा. क्लास रूम में छात्रों की कनपटी पर सटाकर डराने लगा. कुछ देर के लिए सबको लगा कि यह असली है.

छात्र की इस हरकत के बाद स्कूल में शोरगुल शुरू हो गया. बात स्कूल के प्रधानाध्यापक तक पहुंच गई. इसके बाद प्रधानाध्यापक ने छात्र को डांट लगाते हुए एयर गन को छीन लिया. यह सब कुछ हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत उज्जैन लोहियर पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में हुआ है. प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बच्चे के बैग से एयर गन को जब्त कर लिया. उन्होंने कहा कि जो बंदूक छात्र के पास से मिला है वह एयर गन जैसा दिख रहा है. इसे हरसिद्धि थाने के सुपुर्द किया जाएगा. वहां पहचान हो सकेगी कि असली हथियार है या एयर गन है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में एक छात्र हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था. उसे प्रधानाध्यापक ने बरामद कर लिया है. प्रधानाध्यापक को थाना बुलाया गया है. मामले में जांच की जा रही है कि असली हथियार है या एयरगन है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखने से लग रहा है कि यह एयर गन है.

सुपौल में कुछ दिन पहले हुई थी घटना

बता दें कि मोतिहारी का ये मामला भले एयर गन से जुड़ा हुआ हो सकता है लेकिन कुछ दिन पहले सुपौल में इस तरह की घटना हुई थी. 31 जुलाई को सुपौल के त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में छात्र असली बंदूक लेकर पहुंच गया था. छात्र ने दूसरे छात्र को गोली भी मार दी थी जिससे वह जख्मी हो गया था. गोली चलाने वाले छात्र की उम्र 6 साल के आसपास थी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Police Constable Exam: छपरा में 3 गिरफ्तार, सिपाही भर्ती परीक्षा में थी 'कांड' की तैयारी, 22 ब्लैंक चेक मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget