एक्सप्लोरर

Muharram Violence: मोतिहारी में मुहर्रम के जुलूस में एक समुदाय के लोग आपस में भिड़े, चली गोलियां, हुए कई घायल

Motihari News: मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है. मुहर्रम जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की घटना में छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, मौके पर पुलिस कैंप कर रही है.

Muharram Violence: मोतिहारी में मुहर्रम के मौके पर बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में एक ही समुदाय के बीच खूब लाठी-डंडा और ईंट-फरसा चला. इसके साथ ही गोलीबारी की भी सूचना है. इस घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. मामला पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव की बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची हुई है.

क्या है पूरा मामला?

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव में बुधवार को मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस रास्ते जा रहा था. रास्ते में मुखिया नईन खान के घर के पास ताजिया जुलूस पहुंचा. जहां कुछ युवक प्रदर्शन करने लगे. जिसको लेकर मुखिया नईम खान के परिजनों से विवाद हो गया. जिसके बाद एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ. दोनों पक्ष में लाठी डंडा और फरसा के साथ ईंट पत्थर चलना शुरू हो गया.

वहीं, इस दौरान गोली भी चलना शुरू हो गई. मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घटना में कई लोगों को गोली लगी है. धारदार हथियार के प्रहार से एक व्यक्ति का सिर फट गया है. घटना में घायल लोगों को ग्रामीणों की सहयोग से मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

गांव में भारी संख्या में पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गोली चलने का सबूत कई खोखा बरामद कर लिया है. वहीं, घटना के बाद कई थानों की पुलिस नकरदेई गांव में पहुंची. भारी संख्या में पुलिस बल अभी भी गांव में कैंप कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, सुगौली थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. इस मामले को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट है और सभी गतिविधि पर नजर बनाए रखी हुई है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: बेतिया में पति ने पत्नी के दो आशिकों संग मिलकर रची घिनौनी साजिश, बीवी की हत्या कर किया गैंगरेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget