एक्सप्लोरर

Motihari Hooch Tragedy: मोतिहारी शराबकांड को लेकर विजय सिन्हा CM नीतीश पर भड़के, प्रशासन पर लगाया ये आरोप

Motihari News: मोतिहारी में जहरीली शराब से 30 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं. इसको लेकर बीजेपी नीतीश सरकार को घेर रही है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष रविवार को मोतिहारी पहुंचे हुए थे.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) रविवार को मोतिहारी पहुंचे. मोतिहारी में जहरीली शराब से मृत व्यक्तियों (Motihari Hooch Tragedy) के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की. इस घटना को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Kumar) के साथ-साथ प्रशासन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जहरीली शराब (Denatured Alcohol) की घटनाओं में प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों पर कार्रवाई हो. थानेदार, चौकीदार और ग्राम रक्षकों को पकड़ने मात्र और उन पर कार्रवाई करने से इन घटनाओं को नहीं रोका जा सकता है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोगों को सरकारी अस्पताल में इलाज कराने से रोक रहे हैं. उन्हें कहा जा रहा है कि निजी अस्पताल ले जाएं ताकि मृतकों और बीमार लोगों की सही संख्या का पता नहीं चल सके. यह खेल बन्द होना चाहिए.

सिटिंग जज से हो जांच- विजय कुमार सिन्हा 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व में छपरा समेत राज्य के अनेक जिलों में जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं. सरकार ने किसी भी घटना को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया. अब यह जरूरी है कि शराबबंदी के बाद से अब तक 7 सालों में हुई इन घटनाओं की जांच हाइकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए ताकि इन घटनाओं के स्रोत, ट्रेंड और पद्धति के साथ षडयंत्र करने वालों का पता चल सके. इस प्रकार की जांच के बाद उनकी अनुशंसा को भी सरकार के द्वारा लागू किया जाना, समाज और राज्य के हित में होगा.

कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है- नेता प्रतिपक्ष 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व की भांति कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. इस घटना के बाद गरीब और कमजोर परिवार के लोगों को पकड़ा जा रहा है. इससे सरकार को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है. आज आवश्यकता है कि उन माफिया को पकड़ा जाए, जिन्होंने अवैध शराब की आपूर्ति कर रहे हैं. सत्ता संरक्षण के कारण ऐसे माफिया का कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता है. क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि आरजेडी द्वारा गोपालगंज में शराब कारोबारी को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की थी?

'सर्वदलीय बैठक अभी तक नहीं हुआ'

बीजेपी नेता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जहरीली शराब के कारण हुई मौत पर मुआवजे के विषय पर सदन में सर्वदलीय बैठक करने की घोषणा की थी. अभी तक बैठक नहीं करने का क्या कारण है? यह चिंता का विषय है. मोतिहारी में पूरा सरकारी महकमा लगा हुआ है कि किस प्रकार मृतकों के आंकड़ों को कम कर दिखाया जाए. लोगों पर दबाव डाला जा रहा है की वे अपने परिजनों की मृत्यु का कारण जहरीली शराब नहीं कोई अन्य बीमारी बताए.

ये भी पढ़ें: Motihari Hooch Tragedy: जहरीली शराबकांड! मोतिहारी में पिछले चार दिनों में 30 लोगों की संदिग्ध मौत। जानिए 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget