एक्सप्लोरर

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब कांड! 4 लोगों की मौत और कई बीमार, 2 ने गंवाई आंखों की रोशनी

Motihari News In Hindi: मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है. पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया है. साथ ही शराब की स्त्रोत का पता करने में जुटी है.

मोतिहारी में कथित जहरीली शराब कांड में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल में भर्ती 2 लोगों की आंख की रोशनी गायब होने की बात सामने आ रही है. कथित जहरीली शराब कांड मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव की बताई जा रहा है.

बीते बुधवार(01 अप्रैल) की रात 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया था. जिसके बाद एक युवक की जहरीली शराब पीने से संदिग्ध मौत हो गई थी. साथ ही कई लोगों की तबियत बिगड़ गई थी. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो चुकी है.

मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं 

कथित जहरीली शराब पीने से मौत की अधिकारी पुष्टि नही हुई है. मृतक कि पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के प्रमोद यादव के रूप में हुई है. जिसके शव को तुरकौलिया थाना के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है ताकि मौत का कारण की पुष्टि हो सकेगा. 

वहीं चौथे व्यक्ति की कथित जहरीली शराब के सेवन के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हुई. जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परीक्षण माझी के रूप में हुई है. इससे पहले चंदू की मौत के बाद परिजनों ने आनन-फानन में शव को जला दिया है. 

दो लोगों ने खोई अपनी आंख की रोशनी

जहरीली शराब के सेवन के बाद लड्डू साह एवं लोहा सिंह के साथ एक अन्य की तबियत भी बिगड़ गई थी. फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है. अस्पताल में भर्ती लोग अभी बातचीत करने की हालत में नहीं हैं. वहीं लड्डू साह एवं लोहा सिंह की आंख की रौशनी इलाज के बाबजूद अभी तक नही लौटी है.

मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है. पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया है. साथ ही जहरीले शराब की स्त्रोत का पता करने में जुटी है. तुरकौलिया थाना पुलिस के द्वारा गुरुवार की देर रात पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज बरत रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार: JDU विधायक विभा देवी के बेटे की मौत मामले में बवाल, अस्पताल पर FIR! लगे लापरवाही के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget