एक्सप्लोरर

Bihar News: मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 24 से अधिक बच्चे हुए बीमार, मची अफरा-तफरी, कराया गया भर्ती

घटना की सूचना पाकर विद्यालय पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुणानंद सिंह ने भोजन का निरीक्षण किया. इस दौरान मौके से ही उन्होंने भोजन उपलब्ध कराने वाले एनजीओ के संचालक को फोन लगाकर फटकार लगाई.

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में गुरुवार को मिड डे मील खाने से 24 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए. घटना जिले के मुरलीगंज प्रखंड के काशीपुर स्थित सोनी मध्य विद्यालय की है. सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन सामुदायिक अस्पताल, मुरलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि एनजीओ द्वारा इन दिनों विद्यालय में मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है, जिसका बच्चे सेवन करते हैं.

बच्चों ने खाना खाने से किया मना

इसी क्रम में गुरुवार को भी खाना परोसा गया. लेकिन कई बच्चों ने खाने से बदबू आने की बात कह कर खाना खाने से मना कर दिया. ऐसे में विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने जब भोजन को चखा तो बच्चों की शिकायत को सही पाया, जिसके बाद भोजन परोसने से मना किया गया. लेकिन तब तक कुछ बच्चे भोजन कर चुके थे. बाद में इन्हीं बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की. ऐसे में आनन फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित, DigiLocker और SMS से ऐसे करें चेक

बीमार बच्चों में नरगिस खातून, सुमित कुमार, मनु कुमार, सोनाक्षी कुमारी, सुमित कुमार, मनीषा कुमारी, नंदनी कुमारी, कीर्ति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी सहित 24 से अधिक बच्चे शामिल हैं. सभी की उम्र सात से इग्यारह साल के बीच है. बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं. हालांकि, सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है.  

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

घटना की सूचना पाकर विद्यालय पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुणानंद सिंह ने भोजन का निरीक्षण किया. इस दौरान मौके से ही उन्होंने भोजन उपलब्ध कराने वाले एनजीओ के संचालक को फोन लगाकर फटकार लगाई. वहीं, इस मामले में उन्होंने कहा कि भोजन खराब होने की वजह से विषाक्त हो गया था, जिस वजह से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या हुई. मामले की जांच की जा रही है. इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Board 12th Compartment Exam 2022: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

Watch: सड़क किनारे खाई में गिरी कार तो निकलने लगी शराब की बोतलें, फिर क्या... लूट ले गए बिहार के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget