एक्सप्लोरर

Bihar Weather: जुलाई में कमजोर रहेगा मॉनसून, आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज वर्षा और ठनका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पढ़िए बिहार के मौसम का ताजा हाल.

Bihar Weather Forecast: बिहार में 19 जून के बाद से दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रवेश हुआ है. कई जिलों में वर्षा दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार जून में सामान्य से 36 मिलीमीटर कम बारिश हुई है. जुलाई में भी सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है. सामान्य वर्षा का आंकड़ा जुलाई का 340.5 मिलीमीटर होता है लेकिन इतनी वर्षा होने की संभावना नहीं बन रही है.

जुलाई में वर्षा कम होने की संभावना है तो दूसरी ओर तापमान भी अधिक रहने वाला है. कई जिलों में वर्षा होगी, लेकिन उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. आज (बुधवार) के मौसम की बात करें तो पश्चिम चंपारण और कैमूर में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. हालांकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बक्सर, सारण, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भी भारी वर्षा के संकेत हैं. 

दक्षिण बिहार के सभी जिलों में येलो अलर्ट

दूसरी ओर राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज वर्षा और ठनका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर पूर्वी भाग की बात करें तो किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार में वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है. उत्तर मध्य के जिलों में आज वर्षा कम होने की संभावना है.

बीते मंगलवार को राज्य के 36 जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. सिर्फ मधुबनी और शिवहर में वर्षा नहीं हुई. सबसे अधिक वर्षा रोहतास में 91.2 मिलीमीटर हुई है. वैशाली में 58.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 58, भोजपुर में 47.2 तो पटना के संपतचक में 43.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह आंकड़ा दिन के 12 बजे के पहले का है. 

मंगलवार की दोपहर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 37 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना का तापमान 34 डिग्री रहा. 

यह भी पढ़ें- मौलाना कहे जाने पर आई तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'BJP के चिरकुट सब…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget