एक्सप्लोरर

बिहार: शराब माफिया पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, DGP ने कहा- तीन गुना करें गिरफ्तारी, ऐसे फरमान पर भड़का विपक्ष

डीजीपी के इस फरमान के बाद आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने इस पर सवाल खड़ा किया है. विधायक चेतन आनंद ने कहा कि शराब की तस्करी वैसे लोग कराते हैं जिनको सत्ता का संरक्षण है.

पटनाः शराब माफिया पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलेगा. वहीं फरवरी के मुकाबले तीन गुना अधिक गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. बिहार के डीजीपी के इस फरमान के बाद आरजेडी विधायक चेतन आनंद (RJD MLA Chetan Anand) ने इस पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि आखिर पुलिस किसको गिरफ्तार करेगी? शराबबंदी के नाम पर गरीब, मजदूर, कमजोर वर्ग के लोगों को पुलिस गिरफ्तार करती है और उन पर जुर्म करती है. शराब की तस्करी वैसे लोग कराते हैं जिनको सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. उन लोगों पर कभी कार्रवाई नहीं होती है.

विधायक चेतन आनंद ने कहा कि शराबबंदी से राजस्व का नुकसान हो रहा है. जनता के पैसों का दुरुपयोग सीएम नीतीश ड्रोन, हेलीकॉप्टर से शराब खोजवाने में करवाते हैं. नीतीश ने यह भी कहा कि प्लेन का उपयोग अब शराब खोजने और  धंधेबाजों को पकड़ने में किया जाएगा. राज्य का पैसा, जनता का पैसा नीतीश इसी सब में बर्बाद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Indian Railway: होली से पहले रेल यात्रियों को तोहफा, आरा में रुकेंगी ये दो अहम ट्रेनें, आराम से जाइए देहरादून, हावड़ा और दिल्ली

बता दें बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने की कोशिश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगे हुए हैं. ड्रोन एवं हेलीकॉप्टर से शराब खोजने एवं तस्करों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाया गया. कहा है कि जरूरत पड़ने पर बिहार सरकार प्लेन का भी इस्तेमाल करेगी. वहीं शराबबंदी मामले में राज्य पुलिस मुख्यालय ने वांटेड अभियुक्तों की गिरफ्तारी का नया टारगेट सेट किया है.

एक से 16 फरवरी तक 327 गिरफ्तारी

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरवरी महीने में जितने गिरफ्तारी हुई है उससे तीन गुनी मार्च में गिरफ्तारी करें. जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में 9543 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. 1 से 16 फरवरी तक 327 गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मुख्यालय ने जिलों के अधिकारियों से चिह्नित किए गए शराब माफियाओं का प्रस्ताव मांगा है, जिन पर प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अवैध तरीके से कराया है निर्माण तो हो जाएं अलर्ट, विभाग चलाने जा रहा बुलडोजर, रामसूरत राय ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget