एक्सप्लोरर

Bihar News: अवैध तरीके से कराया है निर्माण तो हो जाएं अलर्ट, विभाग चलाने जा रहा बुलडोजर, रामसूरत राय ने किया ऐलान

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय विधानसभा में बोल रहे थे. सीपीआईएम के विधायक अजय कुमार ने खगड़िया से जुड़े एक मुद्दे को उठाया था जिसका मंत्री जवाब दे रहे थे.

पटनाः अगर अवैध तरीके से पर्चा वाली जमीन पर आपने किसी तरह का निर्माण कराया है या कराने जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं. ऐसा अब नहीं चलेगा. अगर करते भी हैं तो विभाग इस ओर सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. गुरुवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय (Ramsurat Rai) ने कहा कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण कराया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. कब्जा करने के बाद चाहे कितनी भी बड़ी इमारत बनवा ली हो हम उस पर बुलडोजर चलवा देंगे.

सदन में रामसूरत राय ने कहा कि जमाबंदी के बाद भी पर्चा वाली जमीन पर अगर निर्माण कराया गया तो बुलडोजर चलेगा. प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में आए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने यह बात कही है. दरअसल, सीपीआईएम (CPIM) के विधायक अजय कुमार ने खगड़िया से जुड़े एक मुद्दे को उठाया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: पटना समेत कई जिलों में शुष्क रहेगा मौसम, पछुआ से बढ़ेगा तापमान, खगड़िया में सबसे अधिक गर्मी

उन्होंने बताया था कि पर्चा वाली जमीन पर जबरन दबंगों ने स्थानीय पदाधिकारियों एवं पुलिस की मिलीभगत से पक्का मकान बना लिया जबकि दलित परिवार उस जमीन पर 30 वर्षों से रह रहे हैं. साल 2017 में ही अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया ने अपना जांच प्रतिवेदन दिया था.

सीएम नीतीश भी जाहिर कर चुके हैं चिंता

बता दें उत्तर प्रदेश की तरह योगी स्टाइल में अब बिहार में भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा. इस बात का ऐलान भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने विधानसभा में किया है. बिहार के विभिन्न थानों में भूमि विवाद के कई मामले दर्ज हैं. सीएम नीतीश भी इसपर चिंता जाहिर कर चुके हैं. बुधवार को उन्होंने विधानसभा में कहा भी था कि भूमि विवाद के कारण ही हत्या की 60 फीसद घटनाएं  होती थीं. सरकार ने इसको गंभीरता से लिया और भूमि सुधार के लिए नए कानून बनाए.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bomb Blast: बिहार के भागलपुर में एक-एक कर कई धमाके, बम ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget