एक्सप्लोरर

Mokama Gangwar: मोकामा में गैंगवार के बाद अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन, खुद बताया क्या है पूरी घटना

Mokama Anant Singh Firing Case: अनंत सिंह ने कहा कि दोनों ओर से गोली चली है. उन्होंने कहा कि जब ऐसा मामला हुआ तो पुलिस को समय से पहुंचना चाहिए था. यह काम पुलिस का है.

Anant Singh: मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार (22 जनवरी, 2025) को पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने दनादन कई राउंड फायरिंग की. अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी फायरिंग की गई. अब इस गैंगवार के बाद अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रया सामने आई है.

अनंत सिंह ने कहा कि सुबह छह बजे मेरे घर 10-15 लोग आए. कहा कि मेरे घर में ताला लगा दिया गया है. भगा दिया है. रुपया मांगा जा रहा है. शिकायत सुनने के बाद उन्होंने सभी लोगों को कहा कि आप थाना चले जाइए. डीएसपी से जाकर मिल लीजिए. उन लोगों की मुलाकात थाने में डीएसपी से हुई या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है. चार घंटे के बाद मैंने गांव के लोगों को फोन लगाया तो बताया गया कि अभी भी घर में ताला और कुंडी लगा है.

एक को कंधे में लगी गोली: अनंत सिंह

घटना के बारे में पूर्व विधायक ने आगे कहा कि उन्होंने खुद जाकर ताला खोलने के बारे में सोचा. वहां जाकर ताला खोल भी दिया. ताला खोलने के बाद वे सोनू-मोनू को कहने के लिए उसके घर चले गए कि ऐसा गलती क्यों करता है. सोनू-मोनू के घर जब वे पहुंचे तो उन्होंने अपने दो लोगों से देखने के लिए कहा कि घर में सोनू मोनू हैं या नहीं. इसके बाद उनके दोनों आदमी दौड़ने लगे. एक को कंधे में गोली लगी थी.

अनंत सिंह ने कहा कि हम लोगों का जो आदमी था उसको (घायल को) बचाने के लिए दौड़ा. इस दौरान इधर से भी गोली छोड़ दी गई. उधर से भी गोली चलाई गई. उन्होंने कहा कि उनके लोग जब जाकर सोनू-मोनू से यह कहने लगे कि विधायक जी मिलने के लिए आए हैं. आप ऐसा क्यों करते हैं. इतने पर उन लोगों ने गोली चला दी.

आगे अनंत सिंह ने कहा कि जब यह वारदात हो रही थी तो वे रोड पर खड़े थे. वे जब मौके पर पहुंचे तो मामला खत्म हो गया था. वे लौट कर गाड़ी में बैठ गए. अनंत सिंह से जब पूछा गया कि पुलिस से क्या उम्मीद रखते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हम कोई गुहार नहीं करेंगे, लेकिन कहेंगे कि जब ऐसा मामला हुआ तो पुलिस को समय से पहुंचना चाहिए था. यह काम पुलिस का है.

यह भी पढ़ें- मोकामा में गैंगवार, पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग, इलाके में तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget