एक्सप्लोरर

मम्मी-पापा के बाद भाई तेजस्वी को तेज प्रताप ने किया याद, कहा- जयचंद हर जगह है अंदर भी और...

तेज प्रताप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक बाक एक दो पोस्ट किए, पहला पोस्ट उन्होंने लालू-राबड़ी के नाम लिखा तो दूसरा पोस्ट भाई तेजस्वी को किय़ा. उन्होंने कहा कि मेरे भाई भरोसा रखना.

Tej Pratap Yadav post: आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) गर्लफ्रेंड के विवाद में फंस कर इन दिनों अपनी पार्टी और परिवार दोनों से बाहर हो चुके हैं. परिवार से दूर हैं, लेकिन उनके मन में परिवार की चिंता और प्यार कम नहीं हुआ है. वो भावनात्मक तौर पर तो अपने परिवार से जुड़े ही हैं, तभी तो एक के बाद एक पोस्ट कर अपने परिवार के लोगों की हिम्मत बढ़ा रहे हैं, भले ही ये पूरी परेशानी खुद उनकी वजह से हो, लेकिन परिवार की परेशानी वो बनना नहीं चाहते. उनका कहना है कि साजिश करने वालों को वह जल्द बेनकाब करेंगे. 

सोशल मीडिया पर तेजस्वी से क्या कहा?

तेज प्रताप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक बाक एक दो पोस्ट किए, पहला पोस्ट उन्होंने लालू-राबड़ी के नाम लिखा तो दूसरा पोस्ट भाई तेजस्वी को किय़ा और कहा कि मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. उन्होंने ये भी कहा कि मम्मी पापा का ख्याल रखना. 

तेजप्रताप ने लिखा, "मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे, कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं, हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोसा रखना. मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी."

'जयचंद' को जल्द करेंगे बेनकाब- तेजप्रताप 

बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप ने लालू यादव और राबड़ी देवी को पोस्ट कर लिखा कि "मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे". यानी दोनों ही पोस्ट में उन्होंने 'जयचंद' का जिक्र किया है. तेज प्रताप का कहना है कि उनके आस-पास रहने वाले ही कुछ लोगों की साजिश का वो शिकार हुए हैं, जिसे जल्द वो बेनकाब करेंगे.

ये भी पढ़ें:  विवादों के बीच तेज प्रताप यादव का लालू-राबड़ी को मैसेज, 'मां-पापा! आप भगवान से बढ़कर हैं'

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget