एक्सप्लोरर

BPSC Teacher News: 'केके पाठक को तत्काल हटाए सरकार...', शिक्षक भर्ती मामले में नया बवाल!

Patna News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ माले विधायक ने मोर्चा खोल दिया है. संदीप सौरव ने सरकार से मांग की है कि अगर अधिकारी मंत्री की बात नहीं सुन रहे. उन्हें तत्काल हटाया जाए.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के आदेश इस समय चर्चा का विषय बन रहे हैं. शिक्षकों और शिक्षक संघ का आरोप है कि केके पाठक के आदेश प्रताड़ित करने वाले होते हैं. वहीं केके पाठक की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Minister Chandrashekhar) के साथ जारी जंग भी इस समय जगजाहिर है. ऐसे में माले विधायक और शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सौरव (MLA Sandeep Saurabh) ने केके पाठक पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर जो जवाब शिक्षा विभाग के मंत्री दे रहे हैं. उसको लागू करने के लिए भी अपर मुख्य सचिव तैयार नहीं हो रहे हैं. हमारी मांग है कि ऐसे अधिकारी को विभाग से तत्काल हटाया जाए.

माले विधायक संदीप सौरव ने कहा, 'TR-1 जो जारी हुआ है उसका सप्लीमेंट्री रिजल्ट सरकार को देना चाहिए. क्योंकि विभाग कोई भी बहाली निकालता है तो विभाग की जिम्मेदारी है कि उस बहाली को पूरा किया जाए. जितने सीटों पर आपने बहाली निकाली है, उतनी सीटों पर बहाली को पूरा किया जाए. विधानसभा के अंदर हमको लिखित में ये जवाब मिला कि जो पात्र लोग नहीं होंगे या जिनका रिजल्ट कई जगह से आया होगा उन तमाम सीटों पर हम सप्लीमेंट्री रिजल्ट देंगे. मगर कल जो अखबार के माध्यम से सामने आया ये सप्लीमेंट्रील रिजल्ट जरूर दे रहे हैं, लेकिन मात्र 4700 पदों पर ही दे रहे हैं.'

'अपर मुख्य सचिव को तत्काल हटाया जाए'

उन्होंने कहा, 'हकीकत ये है कि एक लाख दस हजार की जो बहाली थी उसमें मात्र 90 हजार छात्रों ने ज्वाइन किया है. उसके बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे थे, कई परीक्षार्थी ऐसे थे, जिनके डॉक्यूमेंट में कमी पाई गई. वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक सर्कुलर जारी करके कई छात्रों को बाहर किया. इन तमाम पदों पर, जिन पर छात्र अपात्र हो गए और जो कई जगहों पर ज्वाइन किए थे, उन सबको जोड़कर जब देने की बात शिक्षा विभाग ने कही. मगर जब हम दोबारा संपर्क उनसे कर रहे हैं तो उनका कहना है कि अपर मुख्य सचिव तैयार नहीं हो रहे हैं. हमारी सरकार से मांग है कि ऐसे अधिकारी को तत्काल विभाग से हटाया जाए.'

'20 हजार सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट चाहिए'

संदीप सौरव ने कहा, 'विधानसभा के अंदर जो जवाब शिक्षा विभाग के मंत्री दे रहे हैं उसको लागू करने के लिए भी अपर मुख्य सचिव तैयार नहीं हो रहे हैं. हमारी सीधी मांग थी कि इस समय कम से कम 20 हजार सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट चाहिए. वैसे अभ्यर्थी जो न्यूनतम पात्रता को पार कर चुके हैं या कुछ नंबर से जो पहले मेरिट में नहीं आए थे उनको तत्काल दूसरी सूची जारी करने के बाद सरकार नियुक्ति दे. जहां 20 हजार की बात थी. वहां मात्र 4700 सीटों पर बहाली आ रही है. ऐसे कई सारे आदेश हो रहे हैं जहां पर शिक्षा मंत्री की बात शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भी नहीं सुन रहे हैं.'

ये भी पढ़ें : Patna News: 'NDA की सरकार बनी तो वापस लेंगे शराबबंदी कानून', जीतन राम मांझी ने कहा- नीतीश कुमार स्वाहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget