एक्सप्लोरर

Watch: बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे का क्यों कटा टिकट? जानिए क्या बोले BJP के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी

Lok Sabha Elections 2024: मिथिलेश तिवारी गोपालगंज के बैकुंठपुर से बीजेपी के विधायक रहे हैं. बक्सर लोकसभा सीट से अब बीजेपी के प्रत्याशी बने हैं. एबीपी न्यूज़ से उन्होंने बात की है.

Lok Sabha Elections News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बक्सर सीट पर मतदान होना है. इस सीट से अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) बीजेपी से सांसद हैं लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया है. इस सीट से इस बार बीजेपी ने मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Tiwari) को उम्मीदवार बनाया है. बीते सोमवार (25 मार्च) को मिथिलेश तिवारी से एबीपी न्यूज़ ने बात की. इस दौरान उन्होंने अश्विनी चौबे का टिकट कटने पर भी बयान दिया.

मिथिलेश तिवारी ने कहा, "बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद कि मुझे बक्सर से प्रत्याशी बनाया गया. जीत को लेकर 200 प्रतिशत आश्वस्त हूं. बक्सर श्री राम की शिक्षा स्थली रही है. विभिन्न चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों के प्रचार में 1995 से मैं बक्सर जाता रहा हूं. बक्सर में पार्टी के संगठन के लिए काम किया है. बक्सर को बहुत अच्छे से समझता हूं. जानता हूं."

मिथिलेश तिवारी ने सुधाकर सिंह को बताया दोस्त

उन्होंने आगे कहा, "बिहार में बीजेपी से मैं विधायक रहा. अभी पार्टी में बिहार बीजेपी का महामंत्री हूं. पार्टी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ाने का काम किया. एक सामान्य कार्यकर्ता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल में जनता से हर वादा पूरा किया. यह मोदी की गारंटी है और जनता हमारे साथ खड़ी है. बक्सर से आरजेडी के सुधाकर सिंह प्रत्याशी होते भी हैं तो कोई बात नहीं, हमारे मित्र हैं. एक जमाने में वह बीजेपी में रहे हैं और मेरे साथ काम किए हैं."

अश्विनी चौबे का पार्टी ने क्यों काटा टिकट?

अश्विनी चौबे का टिकट क्यों कटा एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान मिथिलेश तिवारी ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. कहा कि बक्सर से अभी अश्विनी चौबे बीजेपी से सांसद हैं. पार्टी ने उनके लिए अब कुछ अलग सोच रखा होगा, इसलिए इस बार मुझे मौका दिया जा रहा है. वो (अश्विनी चौबे) मुझसे 10 साल बड़े हैं. किसी जमाने में बक्सर से लाल मुनी चौबे लगातार बीजेपी के सांसद हुआ करते थे. उनके बाद अश्विनी चौबे को मौका दिया गया. अब मुझे.

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरूंगा. बक्सर के विकास के लिए काम करूंगा. पीएम मोदी के सपने को साकार करूंगा. बता दें कि मिथिलेश तिवारी गोपालगंज के बैकुंठपुर से बीजेपी के विधायक रहे हैं. बक्सर लोकसभा सीट से अब बीजेपी के प्रत्याशी बने हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: 22 सीटों पर इन 5 जातियों के लोग ही बनते हैं सांसद, 15 साल में पार्टी बदली पर जाति नहीं; पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget