एक्सप्लोरर

मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष से मांगी माफी, कहा- अपमान करने की नहीं थी मंशा

मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर मेरी किसी भी बात से आसन को कोई दिक्कत हुई है, तो मैं माफी मांगता हूं. आसन को ठेस पहुंचाने की मेरी मन में कोई भावना नहीं थी.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही दौरान बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ किए गए व्यवहार पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने खेद प्रकट किया है. दरसअल, सवालों का ऑनलाइन जवाब देने को लेकर मंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष के बीच नोकझोंक हो गयी थी. इस दौरान मंत्री ने उनके साथ बदतमीजी की थी. इस बात से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित कर दी थी.

मांफी मांगने के लिए विपक्ष ने किया हंगामा

हालांकि, जब विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही शुरू करने 12 बजे भी नहीं आए, तब सभापति नरेंद्र नारायण यादव ने कार्यवाही शुरू की और 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. इधर, हंगामे के बाद जब 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष सदन में पहुंचे और सदन की कार्यवाही शुरू करने को कहा, तब विपक्ष के नेता मंत्री के माफी मांगने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे.

हंगामे के बीच विजय नारायण चौधरी खड़े हुए और कहा, " हम आसन का सम्मान करते हैं. मंत्री सम्राट चौधरी को भी लगता है कि उनकी बातों से सदन को ठेस पहुंची है और आसन का सम्मान प्रभावित हुआ है. उनकी मंशा ऐसी नहीं थी." विजय नारायण चौधरी ने आसन से इजाजत मांगते हुए कहा कि संबंधित मंत्री को भी अपना आचरण स्पष्ट करने की मौका दिया जाए.

मंत्री सम्राट चौधरी ने कही ये बात 

इजाजत के बाद मंत्री सम्राट चौधरी ने खड़े होकर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि अगर मेरी किसी भी बात से आसन को कोई दिक्कत हुई है, तो मैं माफी मांगता हूं. आसन को ठेस पहुंचाने की मेरी मन में कोई भावना नहीं थी. मैं हमेशा आसन का सम्मान करता हूं.

क्या है पूरा मामला ? 

गौरतलब है कि बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान मंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक पवन जायसवाल के सवाल का जवाब देने खड़े हुए थे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आपका ऑनलाइन जवाब नहीं आ रहा. इस पर उन्होंने कहा कि मैंने 16 में से 14 सवालों के ऑनलाइन जवाब दे दिए हैं, आप पता कर लीजिए. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे अब तक नहीं मिला है. ऐसे में आप विभाग के अधिकारियों से एक बार बात कर लें.

इसपर मंत्री जी ने कहा, " ठीक है, बहुत ज्यादा व्याकुल नहीं होना है." इस पर विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें अपने शब्द वापस लेने को कहा. जिसपर उन्होंने कहा, " अध्यक्ष जी ऐसे सदन नहीं चल सकता. आप डायरेक्शन नहीं दे सकते. आप इस तरह सदन नहीं चला सकते. आप समझ लीजिए ऐसे कीजियेगा तो सदन नहीं चलेगा. बहुत व्याकुल नहीं होइए." इस बात से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने सदन 12 बजे तक स्थगित कर दी थी.

यह भी पढ़ें - 

सदन में CM नीतीश के मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ की 'बदतमीजी', कहा- 'ज्यादा व्याकुल मत होइए' क्या बिहार में एनडीए में होने वाली है बगावत, जानें- क्यों उठ रहा है ये सवाल?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget