एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में सत्ता-विपक्ष के बीच 'खानदान' तक पहुंची बहस, जमकर हुआ हंगामा

मंत्री रामसूरत राय ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए दोनों खानदानों की तुलना कर दी. अध्यक्ष दोनों पक्षों को शांत कराते रहे, लेकिन सदस्य कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को अजीबो-गरीब स्थिति देखने को मिली जब सत्ता और विपक्ष के बीच बहस खानदान तक पहुंच गई. भरे सदन में मंत्री रामसूरत राय ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए दोनों खानदानों की तुलना कर दी. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ. हंगामा शांत करने की विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कई कोशिश की, लेकिन जब मामला शांत नहीं हुआ तो कार्यवाही स्थगित कर दी.

सदन में भोजनावकाश के बाद गृह विभाग के बजट पर चर्चा चल रही थी. इस चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि शराबबंदी कानून में गरीबों को जेल भेजा जा रहा है जबकि मंत्री के भाई खुलेआम घूम रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया. इधर, सत्ता पक्ष द्वारा भी मंत्री को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलने की बात कही जाने लगी. विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री को भी अपनी बात रखने का अवसर देने की बात कही.

विपक्ष रामसूरत राय पर निशना साध रहा है

इसके बाद अध्यक्ष ने मंत्री रामसूरत राय को अपना पक्ष रखने के लिए कहा. वे बोलने के लिए उठे. राय पूरे जोश में अपनी बात रखने लगे. उन्होंने विपक्ष के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि जो भी उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं. आक्रामक अंदाज में मंत्री राय अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरे खानदान के बारे में लोग जानते हैं. इनके खानदान के बारे में भी सब लोग जानते हैं. मंत्री का इतना कहना था कि आरजेडी के साथ सभी विपक्षी सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे और फिर दोनों ओर से हंगामा प्रारंभ हो गया. अध्यक्ष दोनों पक्षों को शांत कराते रहे, लेकिन सदस्य कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. अध्यक्ष ने कार्यवाही को रोक दिया.

उल्लेखनीय है कि मंत्री रामसूरत राय के भाई के स्वामित्व वाले एक घर से शराब बरामद की गई है. घर में स्कूल चलता है. इसके बाद से ही विपक्ष रामसूरत राय पर निशना साध रहा है.

यह भी पढ़ें-

सदन में CM नीतीश के मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ की 'बदतमीजी', कहा- 'ज्यादा व्याकुल मत होइए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget