एक्सप्लोरर

CM नीतीश के स्टैंड से मंत्री नितिन नवीन असहमत, कहा- पहले बने जनसंख्या नियंत्रण कानून, फिर करेंगे जागरूक

मंत्री नितिन नवीन ने कहा, " क्या समाज के हर वर्ग को जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग नहीं करना चाहिए? कानून इसलिए बनाना जरूरी है क्योंकि कभी-कभी कानून के दायरे में लाकर लोगों को सही दिशा दी जाती है." 

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि प्रदेश में फिलहाल जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होने वाला. मुख्यमंत्री का मानना है कि जागरूकता और स्त्री शिक्षा के तहत जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है. हालांकि, उनके कुछ मंत्री जनसंख्या कानून को लेकर उनके इस स्टैंड से सहमत नहीं हैं और समय-समय पर वो अपनी असहमति जाहिर करते रहते हैं.

जरूर बनना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून 

इसी क्रम में बीजेपी कोटा से मंत्री बने नितिन नवीन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा, " जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूर बनना चाहिए. इसके बनने से समाज में सद्भावना का वातावरण बनेगा. निगम और पंचायत चुनाव में नियम है कि दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकते. तो इसे ग्लोबली क्यों ना स्वीकार किया जाए."

मंत्री ने कहा, " जब कानून बनेगा तो ये हर व्यक्ति पर लागू होगा. जनसंख्या नियंत्रण कानून को केवल एक विषय से जोड़कर मत देखिए. ये देखिए कि इसका बड़ा असर क्या होगा. क्या समाज के हर वर्ग को जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग नहीं करना चाहिए? कानून इसलिए बनाना जरूरी है क्योंकि कभी-कभी कानून के दायरे में लाकर लोगों को सही दिशा दी जाती है." 

जनसंख्या एक ग्लोबल प्रॉब्लम

जातीय जनगणना के संबंध में मंत्री नितिन नवीन ने कहा, " मेरा और अन्य नेताओं का भी मानना है कि जनसंख्या एक ग्लोबल प्रॉब्लम है. किसी को हम तब न उसका अधिकार देंगे, जब उससे प्रकृति पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा. हम समाज विशेष को नहीं देख करके, पहले जाति विशेष को देख रहे हैं. पहले पूरे समाज का ग्लोबल रूप देखिए तब उसके दूसरे स्वरूप पर आइयेगा.  हमलोगों ने शुरू से कहा है कि जातीय जनगणना कराने का विषय केंद्र में गया हुआ है. केंद्रीय स्तर पर इस विषय पर विमर्श हो रहा है. लेकिन जो बड़ा विषय है, वो जनसंख्या नियंत्रण का है."

मनभेद नहीं होना चाहिए 

बीजेपी और जेडीयू की अलग राय से मौजूदा सरकार पर खतरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतभेद होने के बावजूद हमने साथ सरकार चलाई है. मतभेद हो सकता है, मनभेद नहीं होना चाहिए. कानून और जागरूकता एक साथ चलती हैं. पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए, फिर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए.

यह भी पढ़ें -

Bihar Flood News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई सरकार की बेचैनी, खुद जायजा लेने निकले CM नीतीश कुमार

Bihar Politics: तेजप्रताप के आक्रामक रवैये से RJD में आएगी दरार! जगदानंद सिंह को दूसरी पार्टी से मिला ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget