एक्सप्लोरर

मंत्री मुकेश सहनी ने सरकार के फैसले पर उठाया सवाल, कहा- पप्पू यादव की गिरफ्तारी 'असंवेदनशील'

मुकेश सहनी ने ट्वीट कर कहा, " जनता की सेवा ही धर्म होना चाहिए. सरकार को जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्था और कार्यकर्ता को आमजन के मदद के लिए प्रेरित करना चाहिए."

पटना: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. हर तरफ पूर्व सांसद की रिहाई की मांग उठ रही है. स्थिति ये है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद सरकार की सहयोगी पार्टियों के नेता अपने ही सरकार के फैसले को गलत बताते हुए पप्पू यादव के समर्थन में उतर गए हैं. पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और अब वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं. 

मुकेश सहनी ने ट्वीट कर कहा, " जनता की सेवा ही धर्म होना चाहिए. सरकार को जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्था और कार्यकर्ता को आमजन के मदद के लिए प्रेरित करना चाहिए. जन प्रतिनिधि को भी कोरोना गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करते हुए कार्य करना चाहिए. ऐसे समय में सेवा में लगे पप्पू यादव को गिरफ़्तार करना असंवेदनशील है." 

 

सहनी से पहले मांझी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी की निंदा की थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, " कोई जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करे और उसके एवज में उसे गिरफ़्तार किया जाए तो ऐसी घटना मानवता के लिए खतरनाक है. ऐसे मामलों की पहले न्यायिक जांच हो तब ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो जन आक्रोश होना लाजमी है."

बता दें कि मंगलवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव के पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें लॉकडाउन के नियमों को ना तोड़ने की चेतावनी दी. लेकिन पुलिस के पप्पू यादव के आवास पर पहुंचने की सूचना समर्थकों को मिलने के बाद हंगामा होने लगा, ऐसे में पुलिस जाप सुप्रीमो को गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने ले गई. सुबह से जाप नेता थाने में ही बैठे हुए हैं.

यह भी पढ़ें -

Pappu Yadav Arrested: समर्थकों ने वजह पूछी तो भड़की पुलिस, कहा- 'नहीं बताएंगे, जहां जाना है जाओ’

भावुक हुए पप्पू यादव, कहा- जिंदगी बचाने के लिए जान हथेली पर रखना अपराध है तो मैं अपराधी हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget