एक्सप्लोरर

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में 700 नए छोटे पुल बनाएगी नीतीश सरकार, 3000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Patna News: मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि 2005 में जहां बिहार की ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई मात्र 800 किमी थी, वहीं आज यह बढ़कर यह 1.17 लाख किमी हो गई है. बिहार प्रगति की नई राह पर है.

Bihar News: बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में 700 नए छोटे पुल बनाएगी. मंत्री ने वर्ष 2025-26 के लिए आरडब्ल्यूडी के 11,101.64 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव पेश करते हुए यह बयान दिया. अगले वित्तीय वर्ष के लिए विभाग का बजट विधानसभा द्वारा ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. मंत्री ने कहा, "वर्ष 2025-26 में विभाग राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 700 नए छोटे पुलों का निर्माण करेगा."

'2025-26 में 8,600 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण'

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के भीतर ग्रामीण संपर्क में सुधार के उद्देश्य से बिहार सरकार ने पहले से बिना संपर्क पथ वाले बस्तियों तक हर मौसम में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई ग्रामीण सड़क विकास योजनाएं शुरू की हैं. मंत्री ने कहा कि आने वाले महीनों में सभी ऐसे बस्तियों को उच्च गुणवत्ता वाली ग्रामीण सड़कों से जोड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एमएमजीएसवाई) के तहत विभाग ने वर्ष 2024-25 में अब तक 764 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया है जबकि वर्ष 2025-26 में विभाग अतिरिक्त 8,600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करेगा.

मंत्री ने कहा, "ग्रामीण सड़क बुनियादी ढांचे का निर्माण और सुधार लोगों के जीवन की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है, आर्थिक विस्तार को बढ़ावा देता है और शहरी और ग्रामीण समुदायों के बीच की खाई को पाटता है."

'सड़कों का विस्तार नहीं, बल्कि प्रगति की नई राह है'

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि बाबासाहेब सड़कों को देश के अर्थव्यवस्था के विकास की धमनियां कहा करते थे. 2005 में जहां बिहार की ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई मात्र 800 किमी थी, वहीं आज यह बढ़कर यह 1.17 लाख किमी हो गई है. यह सिर्फ सड़कों का विस्तार नहीं, बल्कि प्रगति की नई राह है, जो हर गांव को शहरों से जोड़ रही है. किसानों को बाजार तक पहुंचा रही है और युवाओं को नए अवसर दे रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और संकल्प ने बिहार को बुनियादी संरचना के मामले में एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के लिए गांधी मैदान सजकर तैयार, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, क्या-क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget